फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फोन आते रहे, रूपये गंवाते रहे

फोन आते रहे, रूपये गंवाते रहे

Wed, 12 Jul 2017 11:53 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोन आते रहे, रूपये गंवाते रहे
crime
जसराना (फिरोजाबाद)। लाखों रुपये जीतने और पल्सर बाइक मिलने के लालच में युवक ने 28 हजार रुपये ठगों के खाते में जमा करा दिए। शक होने पर जब उसने पैसे मांगे तो ठगों ने फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी के शिकार युवक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना जसराना के गांव बिठवारा निवासी राकेश को नौ जुलाई को एक फोन आया। इस पर मोहम्मद असलम नामक व्यक्ति ने कहा कि वोडाफोन कंपनी का सिमकार्ड प्रयोग करने पर आप भाग्यशाली विजेता चुने गए हैं। आपको कंपनी की तरफ से नौ लाख रुपयों के साथ एक पल्सर बाइक दी जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी लेने पर कालर ने कुछ देर के बाद लखनऊ कार्यालय से फोन आने की बात कही। कुछ देर के बाद फोन पर बताया गया कि मोबाइल फोन को 550 रुपये रिचार्ज कराना है। जब राकेश न अपना फोन रिचार्ज कराया तो फोन पर कंपनी के पीएनबी खाते में 5500 रुपये जमा कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश ने दस जुलाई को 5500 और 9700 रुपये जमा करा दिए। इसके बाद 11 जुलाई को सुबह 12000 रुपये और जमा कराने को कहा तो पीड़ित ने भी रुपये जमा करा दिए। बुधवार को ठगों ने कहा कि पहले 14000 रुपये और खाते में डालो उसके बाद यहां से राशि भेजी जाएगी। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed