{"_id":"5d4c07688ebc3e6c990bd38f","slug":"14-year-old-girl-death-by-truck-crashed-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोरी की मौत, हादसे के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोरी की मौत, हादसे के बाद हंगामा
Thu, 08 Aug 2019 04:58 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 08 Aug 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी किशोरी की साइकिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के जलसेर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने मार्ग पर जाम लगा दिया। ट्रक चालक को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। मामले में मृत किशोरी के चाचा ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
मोहल्ला भैंरो बगीची निवासी विनोद जैन की 14 वर्षीय पुत्री अनुष्का जैन साइकिल से अपने दादा की मिठाई की दुकान पर खाना देने जा रही थी। मां पथवारी मंदिर मार्ग मोड़ पर मित्तल केमिकल के किशोरी ट्रक की चपेट में आ गई।
ट्रक का पिछला पहिया उसके ऊपर से निकल गया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उधर, हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ में आक्रोश पनप गया।

इस दौरान लोगों ने जाम लगा दिया और ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांग पर डटे रहे।
लोगों ने चालक जितेंद्र को पकड़कर मारपीट का भी प्रयास किया, लेकिन कुछ लोगों ने बचाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उसके चाचा प्रवीन जैन ने चालक जितेंद्र के खिलाफ तहरीर दी है।
बताया जाता है कि ट्रक हाथरस जंक्शन रोड से नगर में दाखिल होकर मालिक पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल के आवास कटरा चौकी पर जा रहा था। इस दौरान साइकिल सवार बालिका ट्रक की चपेट में आ गई।