{"_id":"68dac8dacfc24fe7640e99a7","slug":"14-year-old-boy-found-wandering-in-agra-two-families-claim-he-is-their-son-2025-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: घूमते मिला किशोर...दो परिवारों के बीच खड़ा हो गया विवाद, असमंजस में पड़ गई पुलिस; अब ऐसे होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घूमते मिला किशोर...दो परिवारों के बीच खड़ा हो गया विवाद, असमंजस में पड़ गई पुलिस; अब ऐसे होगा फैसला
Mon, 29 Sep 2025 11:29 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:29 PM IST
सार
आगरा में घूमते मिले किशोर को अपना बेटा बताते हुए दो परिवारों ने दावा जता दिया। इस पर पुलिस भी असमंजस में पड़ गई। पुलिस किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करेगी। इसके बाद ही निर्णय हो सकेगा।
विज्ञापन
थाने पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दाैला क्षेत्र में अकेले घूमते हुए मिले 14 साल के किशोर पर दो परिवार ने अपना बेटा होने का दावा किया है। एक का बेटा 3 साल पहले लापता हुआ था। वहीं दूसरे का बेटा दो दिन पहले घर के बाहर से लापता हो गया था। दोनों में पुलिस ने केस दर्ज किया है। अब पुलिस किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करेगी। इसके बाद ही किशोर को साैंपने के बारे में निर्णय हो सकेगा।
रविवार शाम को चार पुलिया, एत्माद्दाैला के पास एक किशोर घूम रहा था। एक मंदिर के बाबा अवधेश ने उसे देख लिया। उससे पूछताछ की। मगर किशोर ठीक से बोल नहीं पा रहा था। पिता का नाम और घर का पता भी नहीं बता पा रहा था। इस पर उन्होंने थाना एत्माद्दाैला पुलिस बुला ली। किशोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने किशोर के परिजन की तलाश की। सोशल मीडिया पर फोटो डाला। तभी शंभू नगर निवासी पूजा ने बताया कि जुलाई 2022 में उनका 12 वर्षीय बेटा लापता हो गया था। वह मानसिक रूप से दिव्यांग था। किशोर को अपना बेटा बताया। उसके शरीर पर चोट के निशान से पहचान की। बेटे की वापसी पर वह भावुक भी हो गईं।
विज्ञापन
पुलिस से कहा कि वो बेटे को चार साल से ढूंढ रही थीं। उधर, एमएम गेट क्षेत्र निवासी व्यापारी राकेश वर्मा का बेटा दो दिन पहले लापता हुआ था। परिजन ने पुलिस को सूचना दी थी। सभी उसकी तलाश में लगे थे। राकेश ने बताया कि परिचित सोनम ने बेटे को एक महिला के साथ जाते देखा था। वह उनका पीछा कर रही थी। पीछा करते हुए शंभू नगर पूजा के घर पहुंच गई।
सूचना पर परिवारजन भी आ गए। बेटे ने उनको पहचान लिया। गले लग गया। यह देखकर शंभू नगर के परिवार की आंखों में आंसू आ गए। दोनों परिवारों के दावे से पुलिस उलझन में पड़ गई। एसीपी छत्ता पियूष कांत राय ने बताया कि किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। समिति ही बच्चे को साैंपने के बारे में निर्णय लेगी। परिजन से साक्ष्य लिए जाएंगे। जिससे यह पता चल सके कि बच्चा किसका है।