फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   14-year-old boy drowned in Yamuna river in mathura

Mathura : दोस्तों के साथ नहाने गया 14 साल का किशोर यमुना में डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे

Mon, 01 Aug 2022 02:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Aug 2022 02:53 PM IST
सार

यमुना के बलदेव घाट पर नहाते समय 14 साल का किशोर नदी में डूब गया। उसके दोस्तों ने परिजनों को नहीं बताया। देर रात जब पुलिस ने पूछताछ की तो घटना की जानकारी हुई। 

विज्ञापन
14-year-old boy drowned in Yamuna river in mathura
नीरज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के रिफाइनरी क्षेत्र की इंदुपुरम कॉलोनी से पांच दोस्त यमुना में नहाने के लिए रविवार की दोपहर वासुदेव घाट पर गए। यहां पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से एक किशोर डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आया। घर लौटकर आए चारों दोस्तों ने डूबे किशोर के परिजनों को कुछ नहीं बताया। देर शाम तक किशोर घर नहीं पहुंचा तो गुमशुदगी दर्ज कराई गई। रिफाइनरी पुलिस ने जानकारी जुटाई तो दोस्तों ने चुप्पी तोड़ी। सोमवार से पीएसी के गोताखोर किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


थाना महावन के गांव मदनपुर और हाल इंदुपुरम कॉलोनी निवासी दिगंबर सिंह का 14 साल का बेटा नीरज उर्फ भोलू (14) रविवार की दोपहर 12 बजे बिना बताए कॉलोनी के दोस्त अभिषेक, आर्यन, चिंटू, आशीष के संग यमुना नहाने के लिए गया। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के वासुदेव घाट पर रविवार को गहरे पानी में जाने से नीरज डूब गया। 
विज्ञापन


नीरज घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। पुलिस ने देर रात चारों किशोरों से पूछताछ की तो यमुना में नीरज का डूबना स्वीकारा। सोमवार को पुलिस और पीएसी की गोताखोर टीम ने किशोर की तलाश की, देर शाम तक सुराग नहीं लग सका। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार बहन और भाइयों में सबसे छोटा था नीरज

किशोर का पता नहीं लग पाने से परिवार में कोहराम मचा है। इंदुपुरम में जमुना प्रसाद के मकान में किराए पर रहने वाले दिगंबर सिंह पेशे से राज मिस्त्री हैं। गांव मदनपुर से यहां पूरे परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटी और दो बेटे हैं। इनमें सबसे छोटा नीरज है।

नहाने समय तीन किशोर कुंड में डूबे, लोगों ने बचाया 

नंदगांव कस्बा के प्रसिद्ध आसेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बने कुंड में नहाने उतरे तीन किशोरों को डूबता देख कुंड में स्नान कर रहे लोगों ने बचा लिया। सावन मास के तीसरे सोमवार को आसेश्वर महादेव पर दूरदराज से हजारों लोग महादेव की पूजा एवं अभिषेक के लिए पहुंचे। इसी दौरान 200 लोगों की एक पदयात्रा भी कोसी से आसेश्वर पूजा के लिए पहुंची। 

इसमें कुछ किशोर शामिल थे। पदयात्रा में शामिल कुछ लोग कुंड में स्नान करने लग गए। इसी दौरान लगभग 14 वर्ष के तीन किशोर कुंड में स्नान करने लगे। स्नान करने के दौरान तीनों डूबने लगे। यह देख लोगों ने उन्हें बचा लिया। आसेश्वर के महंत जयराम दास ने बताया कि किशोर सकुशल परिजनों के साथ घर चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed