फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1370 crore rupees will improve the condition of the station and railways.

Agra News: 1370 करोड़ से सुधरेगी स्टेशन और रेलवे की दशा

Tue, 03 Feb 2026 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
1370 crore rupees will improve the condition of the station and railways.
आगरा। आगरा रेल मंडल में 1370 करोड़ रुपये के बजट से स्टेशनों और रेलवे की दशा सुधारी जाएगी। कई परियोजनाओंं की रफ्तार बढ़ेगी, वहीं यात्रियों सुविधाओं में इजाफा होगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कीठम भांडई लाइन पर नया स्टेशन बनेगा। साथ ही कई स्टेशनों का कायाकल्प होगा।सोमवार को डीआरएम गगन गोयल ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 में रेलवे मंडल को 1370 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसमें प्रमुख रूप से आगरा फोर्ट-बांदीकुई रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम होगा। इसकी कुल लागत 987 करोड़ रुपये है। इसी साल दिसंबर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। धौलपुर-सरमथुरा नैरोगेज से ब्रॉडगेज लाइन में बदली जाएगी। इसकी लागत 746 करोड़ रुपये है। इसे भी इसी साल दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। डीआरएम के मुताबिक भांडई-कीठम तीसरी रेल लाइन परियोजना को गति मिलेगी। यहां नया स्टेशन बनाया जाएगा। इसे भी दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। मथुरा जंक्शन यार्ड की री-मॉडलिंग का काम भी किया जाना है जो दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रणव कुमार, परियोजना प्रबंधक कमलेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता, सुरक्षा आयुक्त पी. राज मोहन, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक गार्गी उमराव, कुलदीप मीना, शैलेश कुमार, पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed