{"_id":"6a89312e1370d214f407583b","slug":"135-passengers-fined-during-special-ticket-checking-at-runkuta-station-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में बिना टिकट यात्रा: रुनकता स्टेशन पर पकड़े गए 135 यात्री, 69,480 रुपये वसूला गया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा: रुनकता स्टेशन पर पकड़े गए 135 यात्री, 69,480 रुपये वसूला गया जुर्माना
Sat, 22 Aug 2026 10:48 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:48 AM IST
सार
आगरा रेल मंडल के रुनकता स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान में बिना टिकट और जनरल टिकट पर स्लीपर में यात्रा करने वाले समेत 135 यात्रियों पर कार्रवाई की गई। बिना बुक सामान ले जाने और गंदगी फैलाने के मामलों में भी कार्रवाई करते हुए यात्रियों से कुल 69,480 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा मंडल के रुनकता रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। बिना टिकट और जनरल टिकट पर स्लीपर में यात्रा, बिना बुक सामान ले जाने तथा गंदगी फैलाने में 135 यात्रियों से 69,480 रुपये जुर्माना वसूला गया।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि रेलवे मजिस्ट्रेट अमन कुमार व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। गाड़ी संख्या 12403, 64958, 12708, 12138, 12618, 12192, 12485, 12280, 64076 और 11906 ट्रेनों की जांच की गई।
मुख्य टिकट निरीक्षक राशिद जमील, गुलजार मोहम्मद और अजय सोनी समेत आरपीएफ और जीआरपी की मौजूदगी में 135 यात्रियों पर कार्रवाई की गई।