फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   134 Kareena Sankrit Mites found in different regions

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 134 मिले नए कोरोना संक्रमित

Tue, 04 May 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
134 Kareena Sankrit Mites found in different regions
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 134 नए संक्रमित मिले। 11 को कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि शेष को होम आइसोलेट किया गया। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8048 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 173 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में कुरावली में 16, किशनी में छह, जागीर में छह, घिरोर में तीन और बरनाहल विकास खंड में एक कोरोना संक्रमित मिला। जबकि मैनपुरी विकास खंड और शहर में 102 कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ के निर्देश पर 11 संक्रमितों को गंभीर हालत में कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को जांच कराने की सलाह दी है। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को चिन्हित कर उनकी जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed