फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   133 out of 253 students got their certificates checked

48 कॉलेजों की 1.48 करोड़ रुपये फीस बकाया, तीसरा नोटिस दिया

Thu, 18 Nov 2021 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
133 out of 253 students got their certificates checked
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2020-21 की परीक्षा की फीस कॉलेजों ने अभी तक जमा नहीं की है। 48 कॉलेजों पर 1.48 करोड़ रुपये फीस बकाया है। संबंधित कॉलेजों को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से तीसरा नोटिस जारी किया गया है। तत्काल फीस जमा न करने पर कॉलेज को परीक्षा संबंधी कार्यों से डिबार किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जगदंबा डिग्री कॉलेज की परीक्षा फीस जमा न होने से ही विधि के छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं कराया जा रहा था। विरोध प्रदर्शन के बाद शामिल कराया गया। दबाव बढ़ने के बाद कॉलेज ने तत्काल फीस जमा की। फीस न जमा न करने वाले कॉलेजों का शैक्षणिक सत्र 2020-21 की जो परीक्षाएं हो चुकी हैं, उनका भी परिणाम जारी नहीं किया गया। कॉलेजों की वजह से छात्रों को परेशान होना पड़ रहा है। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि फीस जमा न करने वाले कॉलेजों के खिलाफ परीक्षा संबंधी कार्यों से डिबार करने की कार्रवाई अब अमल में लाई जाएगी। इसके लिए संबंधित कॉलेज के प्रबंधक व प्राचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बकाया फीस वाले कॉलेजों के नाम सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं। बस नोटिस ही जारी किया जा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं को नहीं पता चल पा रहा है कि किस वजह से उनका परिणाम जारी नहीं किया जा रहा है। उन्हें विश्वविद्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि कॉलेजों को तीन नोटिस दिए जा चुके हैं, अब नाम भी सार्वजनिक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed