{"_id":"6195621ff5cd4d0edd008196","slug":"133-out-of-253-students-got-their-certificates-checked-agra-news-agr515020923","type":"story","status":"publish","title_hn":"253 में से 133 छात्रों ने प्रमाणपत्रों की जांच कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
253 में से 133 छात्रों ने प्रमाणपत्रों की जांच कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेेडकर विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संस्थान में संचालित एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की प्रक्रिया बुधवार को जुबली हाल में संपन्न हुई। दो दिन चली प्रक्रिया में 253 में से 133 विद्यार्थियों ने प्रमाणपत्रों की जांच कराई। चयन सूची 20 नवंबर को जारी की जाएगी।
प्रवेश के संयोजक डॉ. रनवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को 132 से 253 क्रमांक संख्या के छात्रों को बुलाया गया था। इसमें से 62 छात्र-छात्राएं प्रमाणपत्रों की जांच कराने के लिए पहुंचे। जबकि पहले दिन 131 छात्रों को बुलाया गया था, 71 पहुंचे थे। अब मेरिट के आधार पर 133 में से 50 छात्रों का चयन किया जाएगा। इसमें से पांच सीटें आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए आरक्षित हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रमाणपत्रों की जांच कराने वाले विद्यार्थियों की चयन सूची 20 नवंबर को संस्थान के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। फीस जमा करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया जाएगा। जो विद्यार्थी नहीं पहुंचेंगे, उनकी जगह प्रतीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर बुलाया जाएगा। प्रमाणपत्रों की जांच के दौरान प्रो. विनीता सिंह, डॉ. आरके भारती, डॉ. रनवीर सिंह, डॉ. राजीव वर्मा, डॉ. मो. हुसैन, डॉ. राजेश कुशवाहा मौजूद रह।