फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   चौमुंहा में सरे बाजार किसान की गोलियों से भूनकर हत्या

मथुरा में सरे बाजार किसान की गोलियों से भूनकर हत्या, सनसनी

Sat, 11 May 2019 10:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
चौमुंहा में सरे बाजार किसान की गोलियों से भूनकर हत्या
डैमो
मथुरा के चौमुंहा के पैंठ बाजार में शुक्रवार की दोपहर दिनदहाड़े किसान को गोलियां से भून दिया गया। हमलावर हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। खून से लथपथ पड़े किसान को देख पूरे बाजार में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। घर के रास्ते के विवाद को लेकर किसान की हत्या होना बताया जा रहा है। हत्या में परिवार के एक सदस्य के शामिल होने की भी चर्चा है।
विज्ञापन


दावन कोतवाली के चौमुंहा निवासी देवीराम (65) पुत्र कारे सिंह खेती करते थे। जबकि बेटे चौमुंहा अड्डे पर गन्ने के जूस का ठेला लगाते हैं। दोपहर को देवीराम भी वहां पहुंच गए थे। यहां गन्ने का जूस पिया और घर को वापस लौटने लगे। जब वह पैंठ बाजार के पास पहुंचे तो यहां चार हमलावरों ने घेरकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली सिर में लगी और एक सीने में, जबकि दो गोलियां पेट में लगी हैं।
विज्ञापन


खून से लथपथ देवीराम जमीन पर गिर गए। इस वारदात से पैंठ बाजार में भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि हमलावरों ने बेखौफ होकर चार हवाई फायर भी दागे। उसके बाद हमलावर शोर मचाते हुए गांव में होकर फरार हो गए। मृतक के परिजन भी आ गए। सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाते हुए हमलावरों की तलाश की, पर कोई भी हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनदहाड़े किसान की हत्या से दहशत फैल गई। एसपी क्राइम अशोक कुमार मीणा ने बताया कि किसान को चार गोली मारी गई हैं। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हमलावर भागते हुए कह रहे थे कि छोड़ेंगे नहीं चौमुंहा। किसान को दिनदहाड़े सरेबाजार गोलियों से भूने जाने से ग्रामीण भी दहशत में आ गए हैं।

हमलावरों ने जिस प्रकार ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर किसान को मौत के घाट उतारा और उसके बाद हवाई फायर भी किए। उसके बाद तमंचा लहराकर हमलावरों का भागना, उनकी दबंगई को साफ दर्शाता है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमलावर भाग ऐसे रहे थे जैसे की कोई मारपीट हो गई हो। जोर-जोर से चिल्लाते हुए भाग रहे चारों हमलावर यह कह रहे थे कि छोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं।


कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि हमलावरों ने भी एक ठेले पर पहले गन्ने का जूस पिया था। जूस पीने के बाद ही यह लोग वहां से निकले थे। हमलावरों को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। वृंदावन, जैंत, सर्विलांस और स्वाट टीम को लगाया गया है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही किसान की हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बताया जाता है कि पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी। कुछ लोगों को उठा भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed