फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मेडिकल में 24 आरक्षी मिले अनफिट

मेडिकल में 24 आरक्षी मिले अनफिट

Fri, 26 Apr 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल में 24 आरक्षी मिले अनफिट
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एटा। पुलिस लाइन में मेडिकल बोर्ड की टीम द्वारा जिले के 237 चयनित आरक्षियों का परीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को सभी 216 आरक्षियों का मेडिकल पूरा कर लिया गया। 21 आरक्षियों की पत्रावलियां न मिलने के चलते उनका मेडिकल नहीं हो सका। वहीं 237 में से 24 आरक्षी मेडिकल के बाद अनफिट पाए गए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पहले 237 आरक्षियों का मेडिकल टेस्ट होना था। हालांकि लखनऊ स्तर से 216 आरक्षियों की पत्रावलियां मिलने के बाद इनका मेडिकल शुक्रवार को हुआ। इनमें से दो दर्जन आरक्षी मेडिकल टेस्ट में फेल हो गए। वहीं मेडिकल पास करने वाले आरक्षी संबंधित तैनाती जिले में प्रशिक्षण कर सकेंगे। शुक्रवार को मेडिकल टेस्ट का आखिरी दिन था। मेडिकल के दौरान सीएमओ डा. अजय अग्रवाल भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने अपनी निगरानी में कुछ आरक्षियों का मेडिकल टेस्ट भी कराया।
विज्ञापन

------------
खेल कोई और कर रहा, हम तो बदनाम हो रहे
पुलिस लाइन में चल रहे आरक्षियों के मेडिकल में कुछ चिकित्सकों और कर्मचारियों ने बताया कि खेल कोई और कर रहा है। बदनाम पूरा बोर्ड हो रहा है। उच्चाधिकारी भी उनकी ओर नहीं देख रहे हैं। वह तो पर्दे के पीछे बैठकर आरक्षियों का परीक्षण भी करते हैं और खेल भी। हम सामने रहकर सबकी नजरों में बदनाम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
अनफिट आरक्षियों ने री-मेडिकल की अपील की
पुलिस लाइन में मेडिकल में कुल 24 आरक्षी अनफिट पाए गए। सूत्रों की मानें तो इनमें से 14 ने जिले के मेडिकल बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाते हुए अलीगढ़ मंडल के अधिकारियों से री-मेडिकल कराने की अपील की है। उन्होंने ईडी हेल्थ को पत्र सौंप कर मांग की है कि उनकी अलीगढ़ में बैठने वाले मेडिकल बोर्ड से जांच कराई जाए।

------------
वर्जन
सभी आरक्षियों का मेडिकल परीक्षण शुक्रवार को पूरा हो गया है। इनमें से 24 के करीब आरक्षी अनफिट पाए गए हैं। फेल होने पर आरोप लगाए जाते हैं। हालांकि यदि जानबूझ कर ऐसा किया गया है तो शिकायत मिलने पर जांच कराएंगे।
- डा. अजय अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed