{"_id":"5c2a5c74bdec2256d14f43e5","slug":"131546280052-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीगेट पर एजेंसी का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीगेट पर एजेंसी का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के चौकीगेट में मुख्य गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोर दो लाख 34 हजार की नकदी एवं सामान ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
थाना रसूलपुर के चौकीगेट निवासी सचिन जैन और विकास जैन पुत्रगण प्रमोद कुमार जैन की जेपी मसाला एजेंसी जय श्री पारसनाथ ट्रेडर्स के साथ चूड़ी का काम संचालित करते हैं।
रविवार को देर रात्रि को प्रतिष्ठान को बंद कर दिया था। सोमवार सुबह आस-पास के लोगों ने मुख्यगेट का ताला टूटे होने की जानकारी दी। सूचना पर वहां पहुंचे।
दुकान से करीब एक लाख 54 हजार के नोट व 80 हजार के करीब रेजगारी मिलाकर दो लाख 34 हजार नकदी, लैपटॉप व प्रिंटर के साथ कुछ सामान चोरी कर ले गए। जानकारी होने पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, पार्षद हरिओम वर्मा भी पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर एसएचओ रसूलपुर तेजबहादुर सिंह चंदेल मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल की। प्रतिष्ठान स्वामी प्रमोद कुमार जैन का कहना है कि वह मकान के नीचे के हिस्से में एजेंसी संचालित करते हैं और ऊपर ही निवास है।