फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कैंटर की चपेट में आया छात्र, मौत

कैंटर की चपेट में आया छात्र, मौत

Fri, 28 Dec 2018 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
कैंटर की चपेट में आया छात्र,  मौत
कुरावली (मैनपुरी)। जीटी रोड पर शुक्रवार की शाम साइकिल सवार किशोर को कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मोहल्ला कौआटोला निवासी संजय कुमार का 13 वर्षीय पुत्र पियूष सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा आठ का छात्र था। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह साइकिल से ट्यूशन पढने के लिए जा रहा था। जब वह जीटी रोड पर थाने के पास पहुंचा, तभी मैनपुरी की ओर से आ रहे कैंटर ने उसे रौंद दिया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद किशोर की पहचान हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर हादसे के बाद कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जीटी रोड किनारे फुटपाथ से लेकर सड़क तक फड़ लगे हुए हैं, वहां सब्जी मंडी लगती है इस वजह से आए दिन हादसे होते हैं। पहले भी एक व्यापारी अतिक्रमण के चलते दुर्घटना में जान जा चुकी है। उधर हादसे में किशोर की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed