{"_id":"5c1f9e9ebdec2256db061d8b","slug":"131545576094-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को लेकर चले लाठी-डंडे, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को लेकर चले लाठी-डंडे, सात घायल
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। गांव जाब में पाइप लाइन से पानी को लेकर संघर्ष हो गया। झगड़े में लाठी-डंडे एवं फरसा चले। झगड़े में सात लोग घायल हो गए। एक की हालात गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। झगड़े में पुलिस ने क्रास मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विवाद खेतों की सिंचाई के लिए लगाई गई पानी की पाइप लाइन से पानी भरने को लेकर हुआ। रविवार को सावित्री पत्नी धनीराम के खेत की सिंचाई का नंबर था। खेत पर सावित्री पुत्र सुरेश एवं नाती सोनू के साथ पाइप लाइन से सिंचाई कर रही थी। आरोप है कि तभी उनसे पुरानी रंजिश मानने वाले हरदेव व दिगंबर, प्रवीन, नरेश, हितेश, मेघश्याम, खुशीराम, परशुराम, अनीता पत्नी हेमंत हाथों में फरसा एवं तमंचा लेकर गाली-गलौज करते हुए वहां पहुंच गए और हमला बोल दिया।
पास में ही काम कर रहे कल्लू उन्हें बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। घटना में सावित्री, सुरेश, कल्लू व नाती सोनू घायल हुए हैं। सावित्री ने थाने में तहरीर दी है। उधर, दूसरे पक्ष ने सावित्री पक्ष के सुरेश, कल्लू, केशव व लक्ष्मण पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने डिगंबर, नत्थीलाल व हरदेव घायल हुए बताए हैं। इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि दोनों ओर से तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।