फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पोते की बारात से पहले ट्रक की टक्कर से दादा की मौत, तीन घंटे लगाया जाम

पोते की बारात से पहले ट्रक की टक्कर से दादा की मौत, तीन घंटे लगाया जाम

Sun, 09 Dec 2018 08:31 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
पोते की बारात से पहले ट्रक की टक्कर से दादा की मौत, तीन घंटे लगाया जाम
नौहझील (मथुरा)। पोते की बारात में शामिल होने से तीन दिन पहले रविवार की दोपहर दादा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। नौहझील के गांव एदलगढ़ी में खेत से लौटते वक्त ट्रक के पहिए में फंसकर किसान की मौत हो गई। ट्रक के पहिए में फं सा किसान 30 मीटर तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन


इससे गुस्साए ग्रामीणों ने गौमत-बाजना मार्ग पर शव रखकर तीन घंटे जाम लगाया। मुआवजे और भारी वाहनों पर रोक के आश्वासन पर जाम खुल सका। उधर, किसान की मौत से शादी वाले घर में मातम छा गया। 12 दिसंबर को किसान के पोते की बारात है। सोमवार को लगुन आनी है।
विज्ञापन


थाना नौहझील के गांव एदलगढ़ी निवासी रेशम सिंह (65) पुत्र हीरालाल किसान थे। रविवार की दोपहर रेशम सिंह साइकिल पर खेत से घर लौट रहा था। गांव के पास पहुंचा ही था कि एक ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे नीचे गिरा रेशम सिंह ट्रक के पहिए में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज स्पीड ट्रक उन्हें घसीटते हुए 30 मीटर दूर ले गया। किसान की दर्दनाक मौत को देख आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। भीड़ को आता देख चालक ट्रक को छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

उधर, किसान की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने नौहझील पुलिस के पहुंचने से पहले ही गौमत-बाजना मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण मुआवजे और मार्ग पर भारी वाहनों के रोक लगाने की मांग कर रहे थे। तीन घंटे तक लगे जाम पर एसडीएम मांट राजेंद्र पेंसिया और सीओ महावन पीपी सिंह पहुंचे। अफसरों के आश्वासन पर जाम खुल सका। शादी के घर में मातम छा गया।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक किसान के पोते की सोमवार को लगुन आनी थी और 12 दिसंबर को बारात जानी थी। प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed