फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अब बहुरेंगे परिषदीय प्राइमरी विद्यालयों के दिन

अब बहुरेंगे परिषदीय प्राइमरी विद्यालयों के दिन

Mon, 26 Nov 2018 10:23 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
अब बहुरेंगे परिषदीय प्राइमरी विद्यालयों के दिन
डैमो
वृंदावन (मथुरा)। कॉन्वेंट विद्यालयों से परिषदीय प्राइमरी विद्यालयों को हमेशा कमतर आंका जाता है। इनकी शिक्षा व्यवस्था, बिल्डिंग और अन्य सुविधाओं को लेकर भी सवाल खड़े किए जाते रहे हैं। आज भी अभिभावकों का सपना अपने बच्चों को कॉन्वेंट में पढ़ाना ही होता है और यह भी माना जाता है कि कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़े बच्चे कहीं अधिक कुशाग्र होते हैं।
विज्ञापन


अब इन्हीं सब सवालों और समस्याओं का जवाब बनने और अभिभावकों तथा बच्चों को परिषदीय प्राइमरी स्कूलों से जोड़ने का बीड़ा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उठाया है। आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल द्वारा जीएलए विश्वविद्यालय में ली गई बैठक में योजना का प्रारूप रखा गया, जिसमें मथुरा जनपद से उपस्थित उद्यमियों और संघ से जुड़े विद्यालयों के प्रबंधकों ने प्रस्ताव में खासी रुचि दिखाई।
विज्ञापन


बैठक में जनपद के लगभग 112 परिषदीय प्राइमरी विद्यालयों को गोद लेने पर मुहर लग गई। जिसके बाद इन विद्यालयों की इमारतों में सुधार, बच्चों के लिए स्वच्छ शौचालय, आरओ पेयजल प्लांट से लेकर प्रोजैक्टर बोर्ड लगवाने तक की व्यवस्था शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ से जुड़े और परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय के प्रबंधक पद्मनाभ गोस्वामी ने बताया कि उनके विद्यालय ने राजपुर के प्राथमिक पाठशाला और हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती विद्या मंदिर से गांव सुनरख के प्राथमिक विद्यालय को गोद लिया है। उन्होंने बताया कि जीएलए विवि ने 5, अक्षयपात्र ने 5, श्रीजी बाबा सरस्वती विद्यालय आदि शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी संस्थानों ने प्राइमरी विद्यालयों को गोद लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed