{"_id":"5bf98f06bdec22417e3001ba","slug":"131543081734-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में ठिठुरने को मजबूर हैं यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में ठिठुरने को मजबूर हैं यात्री
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। रोडवेज बसों में सर्दी से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। सर्दी में रात के समय लोग ठिठुरते हुए बसों में यात्रा करने को मजबूर हैं। अधिकांश बसों में खिड़की के कांच टूटे हैं, तो कई बसों में दरवाजे तक क्षतिग्रस्त हैं।
मैनपुरी डिपो के बेड़े में 60 बसें हैं। इनमें से 35 बसें दिल्ली रूट पर संचालित हैं। शेष बसें आगरा, फर्रुखाबाद, इटावा मार्ग पर संचालित की जाती हैं। दिल्ली और इटावा मार्ग पर संचालित होने वाली सात बसों की स्थिति दयनीय है। इन बसों में शीशे और सीटें टूटी हुई हैं। सर्दी के मौसम में रोडवेज बसों में यात्रा करने वालों के लिए विभाग ने कोई प्रयास नहीं किए हैं।
दिल्ली और इटावा मार्ग पर रात के समय ज्यादा सवारियां निकलती हैं। रात के समय बसों की संख्या कम होने के कारण टूटे शीशे और सीटों वाली बसों में यात्रा करना लोगों की मजबूरी है। सर्दी के मौसम से पूर्व यात्रियों की सुविधा के लिए इन बसों में कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों का कहना है जब विभाग पूरा किराया वसूलता है तो मौसम के हिसाब से ही विभाग को यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
-----
हरीराम, एआरएम का कहना है कि मैनपुरी डिपो की कुछ बसों में शीशे टूटे होने और सीटें खराब होने की शिकायत मिली है। लंबे रूट की बसों में यात्रियों की सुविधाओं की व्यवस्था कराई गई है। छोटे रूट की बसों में भी सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।