फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सेना में भर्ती होने पहुंचे युवकों के पास मिलीं मुहर

सेना में भर्ती होने पहुंचे युवकों के पास मिलीं मुहर

Mon, 19 Nov 2018 08:27 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
सेना में भर्ती होने पहुंचे युवकों के पास मिलीं मुहर
डैमो
मथुरा। सेना में भर्ती होने पहुंचे युवकों के पास बड़ी संख्या में मुहरें भी मिली हैं। ग्राम प्रधान, सचिव और चिकित्साधिकारियों के नाम की इन मुहर का प्रयोग प्रमाण पत्रों के सत्यापन में किया जा रहा था। वहीं बीस से भी अधिक युवकों की मार्कशीट को संदिग्ध मानते हुए जांच के लिए रख लिया गया है। सोमवार को अलीगढ़ जनपद की खैर तहसील के युवक पहुंचे थे।
विज्ञापन


ईगल ग्राउंड पर आयोजित सेना भर्ती मेला के पांचवें दिन अलीगढ़ जनपद की खैर तहसील के अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई थी। इसमें शामिल होने के लिए 4477 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन करीब 35 सौ ही दौड़ लगाने के लिए सोमवार को ईगल ग्राउंड पहुंचे। इसमें से भी सिर्फ 250 अभ्यर्थी ही निर्धारित समय अवधि में दौड़ पूरी कर सके।
विज्ञापन


उधर, इस दौरान सेना के जवानों ने चेकिंग के दौरान बड़ी संख्या में दवाएं और इंजेक्शन पकड़े हैं। इसके अलावा पांच दिन की इस भर्ती प्रक्रिया में पहली बार विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों की मुहरें भी मिली हैं। सेना के अफसर संभावना जता रहे हैं कि इनका उपयोग मूल निवास, जाति, निवास और चरित्र प्रमाण बनाने के लिए किया जाता होगा। इसके अलावा विभिन्न प्रमाण पत्रों की फोटो प्रति को सत्यापित करने के लिए भी इन फर्जी मुहरों को उपयोग में जाया जाता होगा। इसके अलावा संदिग्ध शैक्षिक प्रमाण पत्र भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed