{"_id":"5be9c529bdec22693d121e70","slug":"131542047017-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को इंदौर जैसा स्वच्छ बनाएं: खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को इंदौर जैसा स्वच्छ बनाएं: खन्ना
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
यूपी के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना।
- फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के तहत विशेष स्वच्छता रैली में प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सभी लोग स्वच्छता को अपने जीवन का अंग बनाएं। शहर के गली-मोहल्ले साफ स्वच्छ होंगे, तो तमाम बीमारियों से निजात मिलेगी।
अपने शहर को इंदौर जैसा स्वच्छ बनाएं। उन्होंने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
पीडी जैन इंटर कालेज के मैदान पर हुए कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि चार जनवरी 2019 से स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू होगा। हम चाहते हैं कि उप्र में जितने भी नगर निगम हैं, वे स्वच्छ सर्वेक्षण में पहले पायदान पर आएं।
देश में सबसे स्वच्छ शहर इंदौर है। डीएम, महापौर, नगर आयुक्त इंदौर से प्रेरणा लेकर अपने शहर को स्वच्छ बनाएं। शहर को स्वच्छ बनाने की पूरी जिम्मेदारी नगर निगम की है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार स्वच्छ पानी, सफाई, शौचालय व गड्ढा मुक्त सड़कों पर विशेष जोर दे रही है।
विज्ञापन
निजी व सामुदायिक शौचालय बनाने पर भरपूर बजट दिया जा रहा है। शहर को स्वच्छ बनाने में वार्ड प्रोत्साहन समितियों को सक्रिय किया जाए। उनके सुझाव अमल में लाएं। नगर विकास मंत्री ने कहा कि सभी लोग स्वच्छता को जीवन का अंग बन्राएं।
हम चाहते हैं कि फिरोजाबाद स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर एक पर आए। पूरे प्रदेश में रैलियां निकाली जा रही हैं। स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने को वार्ड प्रतियोगिता शुरू की जा रही है, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सरकार पुरस्कृत करेगी। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार भरपूर बजट देने को तैयार है। पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है।
कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में स्वच्छता की अलख जगाई है। जब इंदौर शहर स्वच्छ हो सकता है, तो अपना फिरोजाबाद क्यों नहीं। महापौर नूतन राठौर ने कहा कि नगर निगम में हमारी सरकार आने के बाद शहर को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया है। हम सबको मिलकर शहर को स्वच्छ बनाना होगा।
सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि शहर की जनता को गंगाजल मिल रहा है। नगर विकास मंत्री ने शहर के विकास के लिए खजाने का मुंह खोल दिया है। एसटीपी बनने से शहर की आठ लाख आबादी को सफाई व्यवस्था बेहतर बदलाव देखने को मिलेगा। टीबी वार्ड मैदान में पार्क के लिए शासनादेश जारी हो गया है।
शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा ने कहा कि स्वच्छता से तमाम बीमारियां दूर हो सकती हैं।
व्यापार मंडल के पंकज गुप्ता, सुगम शिवहरे, अमित गुप्ता, विकास पालीवाल ने नगर विकास मंत्री को चांदी को मुकुट पहनाकर स्वागत किया। व्यापार मंडल के नेता बीएस गुप्ता ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री को 51 किलो की माला पहनाई। संचालन प्रो. एबी चौबे ने किया।
इस दौरान डीएम नेहा शर्मा, पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीनरायन यादव, श्याम सिंह यादव, सत्यवीर गुप्ता, सुनील शर्मा, नगर आयुक्त रविंद्रपाल सिंह, जलनिगम के चीफ इंजीनियर आरके गर्ग आदि भी मौजूद रहे।