फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   उम्मीदों का दीप जलाएं, दिलों से नफरत मिटाएं

उम्मीदों का दीप जलाएं, दिलों से नफरत मिटाएं

Tue, 06 Nov 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
उम्मीदों का दीप जलाएं, दिलों से नफरत  मिटाएं
मैनपुरी। दिवाली को लेकर जनपद पूरी तरह से तैयार है। जिले भर में दिवाली को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिला रंगबिरंगी झालरों की रोशनी से जगमगा गया है। बाजारों में पहुंचे लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान बाजारों में जाम जैसे हालात रहे।
विज्ञापन

दिवाली का त्योहार आज जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा।

मंगलवार को छोटी दिवाली वाले दिन भी नगर के बाजारों में लोगों की भीड़ रही। लोगों ने बाजारों में पहुंचकर खूब खरीदारी की। इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर लोगों ने पहुंचकर झालरें खरीदीं। इसके अतिरिक्त अन्य सामान भी खूब खरीदा गया। लोगों ने खाने-पीने की वस्तुओं की भी जमकर खरीदारी की। सुबह से लेकर देर रात तक बड़ी दिवाली की तैयारियां जिलेभर में चलती रहीं। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए प्रमुख बाजारों में पुलिसबल तैनात किया गया था। दिवाली को लेकर लोगों ने अपने घरों में भी विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


पटाखा बाजार में रही भीड़
भले ही प्रदूषण मुक्त दिवाली के लिए चारों तरफ संदेश भेजे जा रहे हों, लेकिन पटाखा बाजार में जिस प्रकार से लोगों ने पटाखों की खरीदारी की उससे नहीं लगता कि लोग प्रदूषण मुक्त दिवाली मना पाएंगे। मंगलवार को नगर में जगह-जगह बनाए गए पटाखा बाजारों में लोगों की भीड़ रही। नगर के क्रिश्चियन मैदान में लगी पटाखों की दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां लोगों ने लाखों रुपये के पटाखों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घी का दिया जलाकर मनाई छोटी दिवाली
जिले में मंगलवार की देर रात घी का दिया जलाकर छोटी दिवाली मनाई गई। इस दौरान ग्रामीण अंचल में परंपरागत ढंग से छोटी दिवाली मनाई गई। लोगों ने अपने घूरे पर घी का दिया जलाकर उसे बुझाया। छोटी दिवाली पर भी लोगों को पटाखे चलाते देखा गया।

खूब हुई खील और खिलौनों की बिक्री
मैनपुरी। दिवाली के त्योहार पर खील और खिलौनों की बिक्री जोरों पर हुई। बाजार में खील 60 से 80 रुपये किलो तक बेची गई। जबकि 60 रुपये किलो ही खिलौनों की भी बिक्री रही। बाजार में खील और खिलौनों की बिक्री को लेकर लोगों की भीड़ देखी गई।

गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति खूब बिकी
मैनपुरी। दिवाली को लेकर माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की मूर्ति की बिक्री भी खूब हुई। नगर में मूर्तियों की दुकानों पर भीड़ रही। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी की।

दिवाली पर पूजा के लिए बन रहे हैं कई योग
आचार्य रामानंदन बताते हैं कि इस दिवाली पूजा पाठ के लिए कई योग बन रहे हैं। सुबह 6:07 मिनट से सुबह 9:22 मिनट तक राज योग रहेगा। सुबह 9:03 बजे से 11:26 बजे तक अमृत योग रहेगा। जो लोग सुबह के समय अपने प्रतिष्ठानों पर पूजा अर्चना करना चाहते हैं वो इस समय में कर सकते हैं। दोपहर 12:28 बजे से 3:26 बजे तक दिव्य योग रहेगा। 3:03 बजे से शाम 6:07 बजे तक शुभ योग रहेगा। शाम 5:23 बजे से रात 9:22 बजे तक मां लक्ष्मी सुयोग रहेगा। इसके बाद 9:23 बजे से रात्रि 11:50 बजे तक त्रिपुस्कर योग रहेगा। आचार्य बताते हैं कि शाम के समय शुभ और लक्ष्मी योग में पूजा करना विशेष शुभ है।


राहुकाल में न करें पूजा
आचार्य रामानंदन बताते हैं कि दिवाली पर बुधवार की दोपहर 11:26 से 12:27 तक राहु काल रहेगा। इस दौरान पूजा अर्चना नहीं की जाएगी। इस समय में किसी प्रकार की पूजा का कार्य शुभ नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed