फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कारोबारी पर हमले के बाद थाने का घेराव, प्रदर्शन, नारेबाजी

कारोबारी पर हमले के बाद थाने का घेराव, प्रदर्शन, नारेबाजी

Mon, 22 Oct 2018 11:35 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
कारोबारी पर हमले के बाद थाने का घेराव, प्रदर्शन, नारेबाजी
अमांपुर। कस्बे में रविवार को रामलीला मंचन के दौरान राज्याभिषेक की लीला कारोबारी पर हमले की घटना के बाद रोक दी गई। घटना के बाद कस्बे के लोगों में खासा आक्रोश आक्रोशित लोगों ने देर रात हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर लिया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


लोग आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे थे। दो समुदायों का मामला होने के कारण कस्बे में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। देर रात डीएम आरपी सिंह एवं एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद रामलीला मंचन की औपचारिकता का पूरा किया जा सका।
विज्ञापन


रामलीला मंच के पीछे कारोबारी आकाश गुप्ता समेत दो अन्य पर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा हमला किया गया था। हमले में तीनों लोग घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर मैदान में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और रामलीला मंचन को रोकना पड़ा। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश था। लोगों का कहना था कि पहले रामबारात में अशांति करने की कोशिश की गई और अब राज्याभिषेक की लीला में अशांति करने के उद्देश्य से हमला किया गया। इस बात का लेकर लोगों में गुस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों के दूसरे समुदाय से होने के कारण लोगों का आक्रोश बढ़ता चला गया। कस्बे के कारोबारियों, हिंदूवादी व विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने देर रात थाने का घेराव कर लिया और जमकर नारेबाजी की। थाने के घेराव की सूचना पर एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी थाने पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग डीएम, एसपी को बुलाने की मांग करने लगे। देर रात डीएम, एसपी मौके पर पहुंच गए औरथाने में बैठकर आक्रोशित लोगों से वार्ता की गई। आरोपियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने के तत्काल निर्देश दिए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का समय दिया।


कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को चौकस बनाने का भी अधिकारियों भरोसा दिया। वार्ता के बाद अधिकारियों ने रामलीला मंचन पूरा कराने को कहा। लोगों ने रात तकरीबन एक बजे राज्याभिषेक की लीला कराई। दोनों अधिकारियों ने पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष सुलोचना गुप्ता के साथ राज्याभिषेक पूजा की एवं भगवान श्रीराम, सीता व लक्ष्मण का राजतिलक किया गया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed