{"_id":"5bca1c8dbdec226954313b6f","slug":"131539972237-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल जाने की कहकर निकला युवक पत्नी सहित लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल जाने की कहकर निकला युवक पत्नी सहित लापता
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहागनगर से पत्नी के साथ ससुराल गया युवक पत्नी सहित कहीं लापता हो गया है। परिजनों ने थाना दक्षिण पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
सुहागनगर सेक्टर दो निवासी वीरेंद्र कुमार गुप्ता का बेटा विवेक कुमार गुप्ता (31) अपनी पत्नी कंचन गुप्ता के साथ 16 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे ससुराल बाह आगरा जाने की कहकर निकले थे। लेकिन शाम तक वहां नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने 17 अक्तूबर को थाना दक्षिण पुलिस को तहरीर देकर बेटा एवं बहूं के ही गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
करीब चार दिन बाद भी कहीं पता नहीं चल सका है। विवेक के भाई अंकित गुप्ता ने बताया कि 16 अक्तूबर को घर से ससुराल जाने की कहकर निकले थे। परंतु काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद पता नहीं चला है। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण लोकेंद्र सिंह ने कहा कि सुहागनगर से महिला एवं पुरुष के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है।