फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   10 अक्तूबर को शहर में निकाली जाएगी रामबारात

10 अक्तूबर को शहर में निकाली जाएगी रामबारात

Sun, 07 Oct 2018 08:24 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
10 अक्तूबर को शहर में निकाली जाएगी रामबारात
डैमो
मथुरा। शहर में 10 अक्तूबर को निकाली जाने वाली भगवान राम की बारात इस बार और अधिक भव्य होगी। इसके लिए विभिन्न जिलों से 56 झांकियां, आठ बैंड व छह अखाड़े की बुकिंग कर दी गई है। रामलीला सभा के पदाधिकारी अभी भी विभिन्न जिलों के प्रमुख आकर्षणों को यहां लाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


जुलूस मंत्री विनोद अग्रवाल सराफ ने बताया कि फरीदाबाद, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद और मथुरा के प्रमुख बैंड को बारात में शामिल किया गया है। इनके अतिरिक्त आगरा से बारह, मथुरा से चौबीस, अलीगढ़ से चार, हाथरस से छह, गाजियाबाद से तीन, बुलंदशहर से दो, खुर्जा से दो व एटा से तीन झांकियां बुलाई गई हैं।
विज्ञापन


बताया कि इनमें भूतेश्वर, मनकामेेश्वर आगरा, मां यमुना, चंद्रलोक, बिहारी जी, बद्रीनाथ, कृष्ण-सुदामा, तिरुपति बालाजी आदि की झांकियां प्रमुख होंगी। इस बार काली के छह अखाड़े अपनी कला से दर्शकों को रोमांचित करने के लिए आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगा राम बारात का रूट
राम बारात सायं सात बजे प्रारंभ होकर लाल दरवाजा स्थित बाटी वाली कुंज से प्रारंभ होगी जो यहां से चौक बाजार स्थित अवधपुरी पहुंचेगी। यहां से स्वामी घाट, छत्ता बाजार, होली गेट, कोतवाली रोड होते हुए भरतपुर गेट स्थित जनकपुरी पहुंचने पर राम-जानकी विवाहोत्सव की लीला होगी।


ये संभाल रहे हैं व्यवस्थाएं
राम बारात की व्यवस्थाएं मनीष गर्ग, मोहित अग्रवाल, शुभम बिजली, विनीत अग्रवाल, हिमांशु सूतिया, कुशल जिंदल, कन्हैया, राजीव सराफ, मनोज कुमार, पीयूष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, कृष्णगोपाल शर्मा, अमन कुमार, अमित हकीम, कन्हैयालाल, राजकुमार चतुर्वेदी, योगेश सराफ, अरविंद चतुर्वेदी, नमन जिंदल, रामगोपाल शर्मा, कृष्ण कुमार, कन्नू संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed