{"_id":"5b7c45b942c792463c04fda1","slug":"131534870969-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी के साथ सुरक्षा का संकल्प दिलवाएंगी बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी के साथ सुरक्षा का संकल्प दिलवाएंगी बहनें
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
राखी के साथ सुरक्षा का संकल्प दिलवाएंगी बहनें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। राखी के त्योहार पर इस बार जिले में नई पहल होने जा रही है। बहनों ने राखी के साथ भाइयों को सड़क सुरक्षा का वचन दिलाने की तैयारी की है। इसके लिए तमाम बहनें अपने भाई पर हेलमेट खरीदने का दबाव बना रही हैं। वहीं स्कूटी चलाने वाली बहनों ने भाई से रक्षाबंधन पर हेलमेट का तोहफा मांगा है। इसके अलावा कई युवतियों ने अपने पापा को हेलमेट लाने का अल्टीमेटम दे दिया है।
जिले में आए दिन बिना हेलमेट वाहन चलाने से लोग सड़क हादसों के शिकार होते हैं। इनमें दोपहिया वाहन चलाने वाले युवा अधिक होते हैं। तेज रफ्तार और असुरक्षित तरीके से वाहन चलाने से तमाम युवा हादसों के शिकार हो चुके हैं। इनमें सिर फटने की वजह के पीछे का कारण हेलमेट का प्रयोग नहीं करना होता है। यूं तो जिले में अधिकांशत: हेलमेट प्रयोग के लिए जागरूकता अभियान चलते रहते हैं, लेकिन इस बार जिले की बहनों ने भाइयों को रक्षाबंधन पर हेलमेट पहनने का संकल्प दिलाने की तैयारी कर ली है। बहनों ने भाई को टो टूक बोल दिया है कि हेलमेट खरीद लाएं। तभी राखी बांधी जाएगी।
हेलमेट करूंगी भाई को गिफ्ट
शहर के नई बस्ती निवासी जयशिखा स्वर्णकार अपने भाई अभिषेक के लिए हेलमेट खरीदकर लाई हैं। जयशिखा ने भाई को हेलमेट उपहार में देने के साथ लगाने का संकल्प दिलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
ताकि सुरक्षित रहें हम
प्रेमनगर की आकांक्षा राघव ने भाई आयुष राघव के लिए हेलमेट मंगवाया है। वे कहती हैं कि हम दोनों ही दोपहिया वाहन प्रयोग करते हैं। यह हम दोनों की सुरक्षा करेगा।
हेलमेट लगाना मेरे भइया..
शादी के बाद राखी बांधने आईं प्रतिमा चौहान भाई सचिन को हेलमेट लगाने का संकल्प दिलाएंगीं। उन्होंने पुराना हेलमेट टूटने के बाद भाई के लिए नया हेलमेट मंगाया है।
मुझे चाहिए हेलमेट
अवागढ़ हाउस निवासी खुशी ने अपने पापा से जिद करके भाई कंचन के लिए हेलमेट मंगाया है। हेलमेट से सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा रहती है।