{"_id":"5b78214d42c79246435d661f","slug":"131534599501-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषद की वेबसाइट में आई तकनीकी दिक्कत, 315 कॉलेजों का डाटा लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषद की वेबसाइट में आई तकनीकी दिक्कत, 315 कॉलेजों का डाटा लटका
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कत के चलते जनपद के 315 कॉलेजों का डाटा लटक गया है। 82 कॉलेजों का डाटा पेंडिंग में दिखा रहा है, जबकि 226 का डाटा गलत दिखाया जा रहा है। सात कॉलेजों को नोट स्टार्ट की श्रेणी में परिषद की वेबसाइट पर दिखाया जा रहा है। इससे कॉलेज संचालकों की बेचैनी बढ़ गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर 16 अगस्त तक खोली गई थी। इस वेबसाइट पर जनपद के सभी 491 कॉलेजों को अपने विद्यालय की भौतिक जानकारियां अपलोड करनी थीं। जनपद के 460 कॉलेजों ने अपना डाटा अपलोड किया। इसमें से मात्र 155 कॉलेजों का डाटा ही पूर्ण दिख रहा है। 82 कॉलेजों का डाटा पेंडिंग दिखा रहा है, जबकि 226 कॉलेजों का डाटा गलत दिखाई दे रहा है। वहीं, सात कॉलेजों का डाटा नोट स्टार्ट दिख रहा है। इस डाटा के अनुसार ही परिषद से ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होना था।
कॉलेज संचालक जहां इसे परिषद की तकनीकी दिक्कत बता रहे हैं। कॉलेज संचालकों का कहना है कि उन्होंने डाटा फीड कर हार्ड कॉपी निकाली, इसे डीआईओएस कार्यालय में जमा किया। लेकिन इसके बाद भी उनका डाटा पेंडिंग दिखा रहा है। यह परिषद की वेबसाइट की दिक्कत है। कॉलेज संचालकों ने डीआईओएस से मांग की है कि वे परिषद को पत्र लिखें और दोबारा तारीख बढ़ाने की मांग उठाई। फिलहाल परिषद ने यह वेबसाइट 16 अगस्त के बाद बंद कर दी है।