{"_id":"5b770c2242c7924660499c93","slug":"131534528546-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी किशोरी के भी दोस्तों में शेयर हुए हैं फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी किशोरी के भी दोस्तों में शेयर हुए हैं फोटो
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में दलित किशोरी द्वारा आत्महत्या के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। उसके पकड़े जाने के बाद एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। अगर पुलिस ने समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया तो एक और किशोरी के लिए मौत का जाल तैयार हो चुका है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय दलित किशोरी का अश्लील वीडियो और फोटो बनाने के बाद उस पर युवकों ने अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला था। पंचायत के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन युवकों ने वीडियो वायरल कर दिया था। इसकी जानकारी होने के बाद किशेारी ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस दो शरणदाता और तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने चौथे आरोपी उमेश को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं मोंटी यादव की तलाश में दबिश दी जा रही है। उमेश के पकड़े जाने के बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उसके मुताबिक उसने मृतका के साथ नहीं बल्कि अपनी प्रेमिका के कुछ फोटो खींचे थे, जो कि उसने अपने एक दोस्त के मोबाइल पर भेजे हैं। उसके इस खुलासे से एक बात तो साबित हो गई हैं कि उमेश जिस लड़की की बात कर रहा है अगर उसके फोटो दोस्त ने वायरल कर दिए तो उसके सामने भी समस्या खड़ी हो सकती है। पुलिस को इस मामले में गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करनी होगी।