{"_id":"5b59dec14f1c1bac7d8b4d0d","slug":"131532616385-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल बंद रहेंगे सभी प्राइवेट अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल बंद रहेंगे सभी प्राइवेट अस्पताल
Updated Thu, 26 Jul 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में प्राइवेट चिकित्सक एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। आईएमए ने इसके विरोध स्वरूप शनिवार को हड़ताल का एलान किया है। इस दिन इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी।
आईएमए अध्यक्ष डा. मुकेश जैन और सचिव डा. आशीष गोपाल ने बताया कि यूपी सचिव डा. राजेश सिंह का संदेश मिलने के बाद इस आशय का फैसला किया गया है। आईएमए नेशनल मेडिकल कमीशन बिल का विरोध करते हुए इसे पूर्णत: अलोकतांत्रिक, गरीबों के विरुद्ध मानता है।
डा. आशीष गोपाल ने कहा कि इस बिल के माध्यम से भारत सरकार के समस्त अधिकारों को केंद्रीयकृत करने का इरादा स्पष्ट दिखाई देता है। लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए एमसीआई को समाप्त कर राष्ट्र चिकित्सा आयोग का गठन अलोकतांत्रिक है। इससे राज्य चिकित्सा का प्रतिनिधित्व पूर्ण रूप से हाशिए पर कर दिया गया है।
विज्ञापन
बिल के विरोध में सभी जनपद के सभी निजी चिकित्सक शनिवार सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दिन को मरीज परेशान न हों, इसके तहत सिर्फ आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। ओपीडी नहीं होगी। इस आशय का नोटिस भी सभी चिकित्सकों ने क्लीनिक, हॉस्पिटल, नर्सिंग होम पर चस्पा कर दिया है।