फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बेअसर रहा प्र तबंध, पॉ लथीन नहीं हुई बंद

बेअसर रहा प्र तबंध, पॉ लथीन नहीं हुई बंद

Sun, 15 Jul 2018 11:18 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
बेअसर रहा प्र तबंध, पॉ लथीन नहीं हुई बंद
डेमा - फोटो : डेमा

विज्ञापन
एटा। पॉलिथीन प्रतिबंध को लेकर दिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश पहले दिन बेअसर नजर आया। शहर मेें पॉलिथीन प्रतिबंध को लेकर लोगों में जागरूकता का अभाव दिखा। पालिका की टीम का अभियान भी औपचारिकता तक सिमटा रहा। आलम यह रहा कि लोग पॉलिथीन में सामान लाते और ले जाते नजर आए। वहीं अवागढ़ और जलेसर में भी पालिका कर्मियों ने अभियान चलाकर कोरम पूरा किया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर 15 जुलाई से पॉलिथीन प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन ने सभी तहसील, ब्लॉक और निकाय अधिकारियों को चेताया था। रविवार को पॉलिथीन प्रतिबंध को लेकर जिले में असर नजर नहीं आया।
विज्ञापन


यूं तो पालिका की टीमों ने बाजारों का भ्रमण कर पॉलिथीन जब्त कीं, लेकिन प्रतिबंध के निर्देश अमल में नहीं आ सका। आलम यह रहा कि जमकर पॉलिथीन का प्रयोग किया गया। जागरूकता के अभाव में लोग पॉलिथीन में सामान लाते-ले जाते दिखाई दिए। वहीं प्रतिबंध को लेकर लोगों में चर्चा का आलम नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
25 किलो पॉलिथीन की गई जब्त
नगर में रविवार को पालिका की टीम ने अभियान चलाकर 25 किलो पॉलिथीन जब्त की। टीम ने घंटाघर, सब्जी मंडी, बाबूगंज, मेहता पार्क बाजार में व्यापारियों से पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की अपील की। इस दौरान डीपीएम सुरजीत, सफाई निरीक्षक मेघ सिंह, सफाई नायक बालकपूर, पूरन सिंह, संजय, राजू समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
-------------
जलेसर में सफाई निरीक्षक ने चेताए व्यापारी
जलेसर में रविवार को सफाई निरीक्षक रचना गुप्ता ने व्यापारियों को पॉलिथीन प्रतिबंध को लेकर चेताया। कई व्यापारियों की दुकान से पॉलिथीन जब्त की। उन्होंने कहा कि सोमवार से व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर आशीष यादव, अनूप बाल्मिकी समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
---------------
अलीगंज में एसडीएम ने दिए निर्देश
अलीगंज में पॉलिथीन प्रतिबंध को लेकर एसडीएम शिव सिंह ने व्यापारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान किसी दुकानदार के यहां पॉलिथीन पाई गई तो कार्रवाई होगी।
------------
राजा का रामपुर में हुई नोक-झोंक
कस्बे में रविवार को नगर पंचायत कर्मियों ने पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाया। इस दौरान टीम की कई दुकानदारों से नोक-झोंक भी हुई।


हथठेलों से जब्त की पॉलिथीन
नगर पंचायत द्वारा चेयरमैन महेशपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस के सहयोग से अभियान छेड़कर दुकानदारों, हथठेल संचालकों से पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने का आह्वान किया। तमाम दुकानों, हथठेल से पचास किलो से अधिक पॉलिथीन जब्त कीं। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक वीरेंद्र पाल सिंह, सभासद रामपाल सिंह, मुन्नालाल गुप्ता, अंबरेश त्यागी, कपिल सिह, टिंकू, सनी सिंह आदि थे।

-----------------
व्यापारियों ने जलाई पॉलिथीन
एटा बाबूगंज व्यापारी प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर रविवार को व्यापारियों ने प्रतिबंध को लेकर पॉलिथीन जलाई। इस दौरान पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ ली गई। इस मौके पर अध्यक्ष साबिर मियां, राकेश वार्ष्णेय, तनवीर खान, मोहम्मद गुफरान, नाजिब फारुखी, हाजी चुन्ना, मुकेश वार्ष्णेय, दिलीप गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed