{"_id":"5b1e8efc4f1c1bf76e8b782a","slug":"131528729340-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के एक हत्यारोपी को आगरा से बी वारंट पर लाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के एक हत्यारोपी को आगरा से बी वारंट पर लाएगी पुलिस
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नौ मई को लूट के मामले में आगरा की कागरौल पुलिस के हत्थे चढ़े हत्यारोपी को मांट पुलिस बी वारंट पर लाएगी। आगरा जेल में बंद एक हत्यारोपी ने अपने भाई और बहनोई के साथ मांट के नया नगला में खेत में 24 अप्रैल को महिला की तीन गोली मारकर हत्या कर दी थी। मांट पुलिस साले और उसके बहनोई को पकड़ने को दबिश दे रही है, पर अभी तक नाकामी ही हाथ लगी है।
थाना मांट के नया नगला में चरण सिंह के खेत पर लाकर हाथरस चंदपा की रेखा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मांट पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए नौहझील के गांव एदलगढ़ी निवासी सतेंद्र उर्फ सत्ते, उसके भाई जितेंद्र उर्फ जित्ते और बहनोई हाथरस के नगला बीच के जयपाल को हत्यारोपी माना।
हत्यारोपी जितेंद्र वर्तमान में आगरा जेल में बंद है, उसे आगरा की कागरौल पुलिस ने लूट के मामले में जेल भेजा था। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा ने बताया कि जितेंद्र को बी वारंट पर पुलिस आगरा जेल से लाएगी। इसके लिए कोर्ट में अर्जी लगा दी गई है। सतेंद्र और जयपाल की गिरफ्तारी को दबिश दी गई हैं, पर दोनों हत्थे नहीं चढ़े हैं। जल्द दोनों हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।