फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सिरसागंज में पूर्व मंत्री एवं विधायक समर्थक आमने-सामने

सिरसागंज में पूर्व मंत्री एवं विधायक समर्थक आमने-सामने

Mon, 28 May 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सिरसागंज में पूर्व मंत्री एवं विधायक समर्थक आमने-सामने
फिरोजाबाद। सिरसागंज क्षेत्र में जातीय तनाव बढ़ रहा है। 20 मई को पैगू गढ़ी एवं सेनावली के ग्रामीणों के बीच विवाद और श्यामवीर की पीट-पीटकर हत्या के बाद पूर्व मंत्री जयवीर सिंह एवं सिरसागंज विधायक हरिओम समर्थक आमने-सामने आने शुरू हो गए हैं। रविवार को घिरोर क्षेत्र के अलालपुर के प्रधान के पति रमेश सिंह और उनके दो साथियों पर भारौल के पास जानलेवा हमला कर रिवाल्वर छीन ली। तीनों को उपचार को शिकोहाबाद लाया गया। यहां से प्राइवेट अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन


हमला करने वाले विधायक समर्थक बताए जा रहे हैं। अफसरों एवं मंत्री के समर्थन में सवर्ण संगठन एवं यादव महासभा ने श्यामवीर के हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करना अच्छे संकेत नहीं दे रहे। पुलिस प्रशासन एवं अमनपसंद लोगों को आगे आकर पहल करनी होगी। ताकि सिरसागंज में अमन कायम रह सके..।
विज्ञापन


मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के अलालपुर के प्रधान के पति रमेश सिंह और उनके दो साथियों पर भारौल के पास बोलेरो कार घेर कर ट्रैक्टर सवारों ने हमला कर दिया। लाठी डंडों से पीटकर मरणासन्न करने के साथ रिवाल्वर छीनकर फरार हो गए। एसडीएम सिरसागंज चंद्रभानू और एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया। यहां से प्राइवेट अस्पताल ले गए। इलाके में तनाव देख अलालपुर एवं भौराल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना घिरोर क्षेत्र के गांव अलालपुर के प्रधान बिट्टीदेवी के पुत्रों एवं भारौल के युवकों के बीच अरांव चौकी क्षेत्र में क्रिकेट मैच को लेकर हुआ विवाद शांत हो गया था। रविवार सुबह अलालपुर के प्रधान पति रमेश सिंह (45) पुत्र राम खिलाड़ी अपनी बोलेरो कार से साथी राजवीर सिंह (50) पुत्र नवल सिंह और आनंद (30) पुत्र क्षेत्रपाल निवासी अलालपुर के साथ सिरसागंज में पूर्व मंत्री जयवीर सिंह से मिलने जा रहे थे। सिरसागंज से लौटते समय बोलेरो कार के आगे ट्रैक्टर लगा कर रोक लिया।

कार रुकते ही ट्रैक्टर सवार दर्जन भर लोगों ने लाठी, डंडो, हॉकी एवं सरिया से हमला कर दिया। हमले म्रें ेंप्रधान पति रमेश सिंह, राजवीर और आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने प्रधान की रिवाल्वर लूट ली और मरणासन हालत में छोड़कर भाग गए। घटना की जानकारी होते ही एसडीएम सिरसागंज चंद्रभानू, एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ सिरसागंज अजय कुमार और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एसडीएम सीधे शिकोहाबाद संयुक्त अस्पताल लाए। यहां से हालात गंभीर देख तीनों को प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया।

सिरसागंज। प्रधान पति एवं उसके दो साथियों पर हमले के बाद भारौल एवं अलालपुर गावों में तनाव के हालात हैं। घटना के पीछे चार दिन पूर्व भंडारा खाकर लौटते समय युवकों से मारपीट और क्रिकेट मैच को लेकर बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान पक्ष पूर्व मंत्री का दूसरा पक्ष सिरसागंज विधायक का समर्थक है। घटना को लेकर दोनों के बीच बढ़ रहा है। घटना के बाद पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली।

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष डा. अवधेश यादव ने कहा कि सिरसागंज में श्यामवीर की क्रूरतम हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर 29 मई को सुबह दस बजे से जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। महासभा किसी प्रकार की जातीय हिंसा नहीं चाहती। सभी राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि जाति धर्म से ऊपर उठकर धरना प्रदर्शन में शामिल हों।


कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि सिरसागंज क्षेत्र में जातीय वैमनस्यता चिंताजनक हैं। घटनाओं को किसी जाति-धर्म से न जोड़ें। बल्कि जो दोषी हों उनके खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने अलालपुर के प्रधान पति रमेश सिंह और उनके साथियों पर हमले की निंदा करते हुए प्रशासन से मांग की है कि हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed