{"_id":"5b0ae8894f1c1b886e8b4de3","slug":"131527441545-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों में खुले में पड़े 7895 मीट्रिक टन गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों में खुले में पड़े 7895 मीट्रिक टन गेहूं
Updated Sun, 27 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज।
जिले में इस साल रिकॉर्ड गेहूं की खरीद हो रही है इससे गेहूं के भंडारण की समस्या हो रही है। भंडारण के लिए पर्याप्त स्थान न होने पर पड़ोसी एटा-बदायूं के उझानी के भंडार गृह में गेहूं का भंडारण कराया है। इसके बाद भी गेहूं का भंडारण नहीं हो पा रहा।
गेहूं की खरीद 30 जून तक चलेगी। शासन से जिले के लिए 38400 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। 52 केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है। अभी गेहूं खरीद को पौने दो माह ही हुए हैं। इस अवधि में ही 30914.75 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। लक्ष्य का 80.51 गेहूं खरीद हो जाने से भंडारण की समस्या खड़ी हो गई है।
8500 मीट्रिक टन गेहूं के भंडारण की ही क्षमता है। यह भंडारण पूरा होने के बाद भंडारण के लिए जगह न मिल पाने पर पड़ोसी बदायूं के उझानी में 4000 मीट्रिक टन गेहूं का भंडारण कराया गया। यहां भी भंडारण न हो पाने से भंडारण रुक गया। एटा में भी 9519 मीट्रिक टन गेहूं का भंडारण किया जा चुका है। अभी भी 7895.50 मीट्रिक टन गेहूं क्रय केंद्रों पर पड़ा हुआ है। अभी गेहूं की खरीद में एक माह से अधिक का समय और है।
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी एटा में भंडारण चल रहा है। गेहूं का उठान किया जा रहा है। भंडारण के लिए अन्य विकल्प भी तलाशे जा रहे हैं।