फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ऊर्जा मंत्री ने गांव सुनरख में लगाई चौपाल

ऊर्जा मंत्री ने गांव सुनरख में लगाई चौपाल

Sat, 28 Apr 2018 08:08 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने गांव सुनरख में लगाई चौपाल
सफाई - फोटो : डैमो
वृंदावन (मथुरा) ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार रात ग्राम सुनरख बांगर में रात्रिकालीन चौपाल लगाई। उन्होंने पूरी रात गांव की प्राथमिक पाठशाला में रात बिताई और गांववासी धर्मसिंह ठाकुर के घर पर रात्रि भोजन भी किया। रात बिताने के साथ शनिवार सुबह गांव में स्वच्छता अभियान भी चलाया। स्वयं गांव में झाड़ूू लगाकर उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन



शुक्रवार रात आठ बजे गांव स्वराज अभियान के तहत आयोजित रात्रिकालीन चौपाल में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए भाजपा सरकार गांव-गांव जाकर विकास कार्य करा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से ही मानती आई है कि देेश के विकास का रास्ता गांवों से ही होकर जाता है।
विज्ञापन


गांववासियों ने सुनरख बांगर में व्याप्त पेयजल, बिजली, सड़क, राशनकार्ड, सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव को दूर करने की मांग रखी। गांव में संचालित शराब के ठेके को हटाए जाने की बात कही। गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन गंगवार, एसडीएम क्रांतिशेखर सिंह, ब्लॉक प्रमुख पन्नालाल, बेनी सिंह, कन्नी सिंह, ओमप्रकाश चौधरी, जगदीश बघेल, जेपी पंडित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed