{"_id":"5adde0d24f1c1be2798b5c13","slug":"131524490450-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कर्मचारियों को एनओसी के लिए नहीं लगानी होगी लखनऊ की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कर्मचारियों को एनओसी के लिए नहीं लगानी होगी लखनऊ की दौड़
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले के आईएसबी कर्मचारियों के लिए विदेश यात्रा अब आसान होगी। कर्मचारियों को एनओसी के लिए लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी होगी। शासन से पत्र आने के बाद सीडीओ को इसके अधिकार दे दिए गए हैं। अभी तक प्रदेश के सभी आईएसबी कर्मचारियों को विदेश जाने के लिए एनओसी की जरूरत होती थी। जो लखनऊ जाकर ग्राम्य विकास आयुक्त से लेनी पड़ती थी।
कर्मचारियों को एनओसी लेने के लिए बार-बार लखनऊ की दौड़ भी लगानी पड़ती थी। जिले के आईएसबी कर्मचारियों को भी इसी समस्या से दो-चार होना पड़ता था। कई बार अधिकारी और कर्मचारी समय के अभाव के कारण लखनऊ नहीं जा पाते थे। इस कारण उन्हें एनओसी भी नहीं मिल पाती थी। एनओसी नहीं मिलने के कारण कर्मचारी विदेश जाने से वंचित रह जाते थे।
अब शासन ने इसके अधिकार जिले के सीडीओ को सौंप दिए हैं। अधिकार सौंपे जाने के बाद कर्मचारियों को बार-बार लखनऊ नहीं भागना पड़ेगा। जिले में ही उसकी सभी औपचारिकताओं को पूरा कर अनापत्ति प्रमाण पत्र सौंप दिया जाएगा।आईएसबी कर्मचारी में वह कर्मचारी आते हैं, जो विकास भवन में कार्यरत रहते हुए ग्राम विकास से जुड़े कार्यों को करते हैं।