{"_id":"5ad212584f1c1b340a8b47bb","slug":"131523716696-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से लापता बच्चे का शव कुएं में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से लापता बच्चे का शव कुएं में मिला
Updated Sat, 14 Apr 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। पांच दिन पूर्व गांव बरचावली से लापता हुए बच्चे का शव कुएं में मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी पहुंच गए। उन्होंने निरीक्षण कर जल्द ही आरोपियों की तलाश के निर्देश दिए हैं।
बताए अनुसार 10 अप्रैल की शाम गांव बरचावली निवासी सुखपाल का बेटा हेमू (8) घर से खेलने गया था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। 12 अप्रैल को बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई। शनिवार सुबह टहलने गए लोगों ने गांव के किनारे एक कुएं में बच्चे का शव देखा। सूचना पर गांव के काफी लोग एकत्रित हो गए।
जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताए अनुसार बच्चे के शव पर कोई निशान नहीं दिख रहे थे। हेमू के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी एक छोटी बहन है। हेमू का पिता मजदूरी करके अपने परिवार का पालन कर रहा है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने भी जांच पड़ताल की।