{"_id":"5ab117254f1c1ba6768b6918","slug":"131521555237-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोले पर सवार हो गिरिराज जी ने किया नगर भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोले पर सवार हो गिरिराज जी ने किया नगर भ्रमण
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
गोवर्धन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधाकुंड (मथुरा)। मंगलवार को राधाकुंड-श्यामकुंड संगम स्थित गिरिराज महाराज के मंदिर से गिरिराज प्रभु का डोला धूमधाम से नगर भ्रमण के लिए निकला।
स्थानीय निवासियों ने गिरिराज महाराज पर दुग्धाभिषेक कर मंगला आरती की। पंडितों ने शाम को मंत्र उच्चारण के मध्य गिरिराज प्रभु को डोला में विराजमान किया। डोला की सवारी नगाड़ों के साथ राधाकुंड-कृष्णकुंड संगम से शुरू होकर हनुमानजी तिराहा, जवाहर चौक से चलकर जोशी मोहल्ला, मिश्रा मोहल्ला होते हुई नगर परिक्रमा करने के उपरांत राधाकुंड-कृष्णकुंड संगम पहुंची।
नगर भ्रमण के दौरान स्थानीय कलाकारों ने रसिया और भजन गायन किया। संगम पर पहुंचकर गिरिराजजी को राधारानी कुंड के जल से स्नान कराया गया। इस दौरान मुखिया मोनू पचौरी, छैलबिहारी गोस्वामी, रामेश्वर देशला, पप्पू पुरोहित, कन्हैया गोस्वामी, श्यामसुंदर गोस्वामी, उमा कौशिक, रवि अग्रवाल, पप्पन शुक्ला, राजू कटारा, कृष्णकांत वशिष्ठ, राम पेंटर, भोला दुबे, छोटू कटारा मौजूद रहे।