{"_id":"5aa420ad4f1c1baf758b4bc4","slug":"131520705709-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौटंकी में फिल्मी कलाकारों के डुप्लीकेट को देख खूब बजी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौटंकी में फिल्मी कलाकारों के डुप्लीकेट को देख खूब बजी तालियां
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसागंज। नगर सिरसागंज के मेला तीज महोत्सव में छठवें दिन जनसांस्कृतिक परिषद के पंडाल कार्यक्रम में देहाती नौटंकी का आयोजन किया गया। कई फिल्मी कलाकारों के डुप्लीकेट देखने को मिले तो देहाती परिवेश के नाटकों से लोगों ने खूब लुत्फ उठाया।
मेला तीज महोत्सव में छठवें दिन के आयोजन में कार्यक्रम में नौटंकी की प्रस्तुति में कलाकारों ने पंडाल में मौजूद हर दर्शक का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आए बृज विहारी गुप्ता व पालिकाध्यक्ष सोनी शिवहरे ने किया। उद्घाटन के दौरान जनसांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष अवधेश सक्सेना, ठा.क्रांति कुमार सिंह, सचिव ओमकार वर्मा, योगेश गुप्ता, रिंकू राना, ओपी गुप्ता आदि ने अतिथियों का शाल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरूआत में फिल्म स्टार शशी कपूर व गोविंदा के डुप्लीकेट के रूप में आए मुंबई के कलाकारों ने मंच पर फिल्मी गानों पर जीवंत प्रस्तुति देकर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं महिला कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुति देकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद शिव पार्वती और साईं बाबा के प्रतीक के रूप में कलाकारों ने धार्मिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। देर रात तक चले नौटंकी के कार्यक्रम का दर्शकों ने खूब आनंद लिया।