फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   भगवा और गुलाबी नजर आएगा जन्मस्थान क्षेत्र

भगवा और गुलाबी नजर आएगा जन्मस्थान क्षेत्र

Mon, 05 Mar 2018 07:57 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
भगवा और गुलाबी नजर आएगा जन्मस्थान क्षेत्र
कृष्णा - फोटो : डेमो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के साथ आसपास के सभी रास्तों को भगवा और गुलाबी रंग में रंगने की तैयारी है। हेरिटेज सिटी योजना के तहत श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र को एकरूपता दी जाएगी। यह कार्य इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
हेरिटेज सिटी योजना के तहत श्रीकृष्ण जन्मस्थान और पोतराकुंड का सुंदरीकरण होना है। यहां करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण के कार्य किए जाने हैं। इसमें श्रीकृष्ण जन्मस्थान को जाने वाले रास्तों को एकरंग में रंगने की योजना भी है। यह रंग श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर जैसा होगा। इसमें भगवा रंग की पट्टी के साथ दीवारें गुलाबी होंगी।
विज्ञापन
इस रास्ते पर करीब 60 दुकानें हैं। इसके अलावा आवासीय गेट के साथ पोतराकुंड के रास्ते की सभी दुकानों को भी इसी रंग में रंगा जाएगा। हालांकि पूर्व में दुकानदारों ने इसका विरोध किया था, लेकिन अब वह सहमत हो गए हैं। नगर निगम के मुख्य अभियंता प्रदीप मित्तल ने बताया कि काम एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed