{"_id":"5a9d51a34f1c1b8e238bbec1","slug":"131520259491-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाबरा हुरंगे में बरसीं प्रेम पगी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाबरा हुरंगे में बरसीं प्रेम पगी लाठियां
Updated Mon, 05 Mar 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट (मथुरा)। गांव जाबरा में सोमवार को हुरंगे का आयोजन किया गया। इसमें जाबरा व आसपास के गांवों के हजारों लोगों ने भाग लिया। हुरियारियों ने हुरियारों पर प्रेम पगी लाठियां बरसाईं। लट्ठमार होली खेली गई।
विज्ञापन
हुरंगे के अंत में ब्रज प्रसिद्ध हुरंगा कमेटी द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया। हुरंगे को प्रारंभ करने से पहले नगाड़े बजाते हुए गांव की परिक्रमा लगाई गई। यहां 230 वर्ष से होली के बाद चौथ को हुरंगे का आयोजन किया जाता है। दोपहर तीन बजे गांव के ही अजावारी मंदिर से झंडी लेकर हुरंगे को प्रारंभ किया गया। झंडा लूटने के लिए दर्जनों महिलाओं ने दौड़ लगाई। नगाड़े की धुन पर समाज गायन पर लोग नाच रहे थे। हुरंगे को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन