फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कागजों में अ भयान, हो र्डंग्स में स्वच्छता

कागजों में अभियान, हाेर्डिंग में स्वच्छता

Sun, 18 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कागजों में अ भयान, हो र्डंग्स में स्वच्छता
फिरोजाबाद। नगर निगम प्रशासन कागजों में शहर को स्वच्छ बनाने की मशक्कत में जुटा है। शहर में सफाई केवल होर्डिंग और बैनर पर नजर आ रही है, जबकि मुख्य चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों में गंदगी के ढेर नजर आ रहे हैं। ऐसे में धरातल पर कम कागजों पर स्वच्छता अभियान ज्यादा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार पूरे देश में स्वच्छता की रैकिंग के लिए चार जनवरी से स्वच्छ सर्वेक्षण करा रही है। नगर निगम चुनाव के बाद मेयर नूतन राठौर को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता का मंत्र दिया था। नगर निगम प्रशासन ने स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को नंबर वन बनाने के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर दिए। नगर निगम अफसर शहर को स्वच्छ बनाने में सिर्फ कागजों पर ही मशक्कत कर रहे हैं। शहर के मुख्य चौराहों पर होर्डिंग बैनर लगवाए गए, बाल पेंटिंग कराई, परंतु वास्तव में शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन


वर्तमान में स्वच्छता अभियान की तस्वीर हकीकत से जुदा है। शहर के मुख्य चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों में गंदगी के ढेर लगे हैं। नाले-नालियां चोक होने से सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नई आबादी एवं मुस्लिम क्षेत्रों में हालात नारकीय बने हैं। आलम यह है कि आज भी शहर में तमाम ऐसे मोहल्ले हैं, जहां कई दिनों तक झाडू़ तक नहीं लगती। खाली प्लाट में खत्ताघर बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों, व्यवसायिक स्थलों पर 45 हरे ओर नीले डस्टबिन लगवाए गए, जो शो-पीस बने हुए हैं। निगम की लापरवाही के कारण डस्टबिन कई दिनों से भरे पड़े हैं। डस्टबिन के आसपास सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे हैं।

नगर निगम का भले ही स्वच्छ सर्वेक्षण चल रहा है, परंतु नगर निगम अफसरों की लापरवाही का आलम है कि दोपहर तक शहर के मुख्य मार्गों से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। सफाई वाहन बाजार में फंसने से जाम के हालात पैदा हो जाते हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


नगर निगम प्रशासन लापरवाही के कारण सुभाष तिराहा स्थित जिला अस्पताल से लेकर जलेसर रोड, बोधाश्रम होते हुए कोटला चुंगी दो दर्जन से अधिक मैनहॉल खुले पड़े हैं। इन मैनहॉल में गिरने से आए दिन राहगीर चुटैल हो रहे हैं। नगर निगम में लगातार मैनहॉल बंद कराने को शिकायत दर्ज कराई जा रही हैं, परंतु निगम अफसरों को शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed