{"_id":"5a85d9304f1c1b92268ba584","slug":"131518721328-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने आरएसएस प्रमुख का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने आरएसएस प्रमुख का पुतला फूंका
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सेना के खिलाफ टिप्पणी करने के विरोध में कांग्रेसियों ने गुरुवार को गली बौहरान के निकट आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने सेना का अपमान नहीं सहेंगे, मोहन भागवत होश में आओ जैसे नारे लगाए।
शहर कांग्रेस सेवा दल कमेटी के शहर अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला राइन के नेतृत्व में कांग्रेसी गली बौहरान के निकट एकत्रित हुए। लाला राइन ने कहा कि मोहन भागवत का कहना है कि दो-तीन में सेना तैयार कर देंगे। आरएसएस प्रमुख ने ऐसा बयान देकर सेना का अपमान किया है। सेना के लिए ऐसा बयान देकर मोहन भागवत ने अपनी मानसिकता प्रकट कर दी है।
कांग्रेसियों ने कहा कि देश की जनता सेना के भरोसे सोती है। सैनिक दिन-रात जागकर देश की रक्षा करते हैं। हमें सेना पर गर्व होना चाहिए। भारत की सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर आमिर अली, रिक्की राज, रीना खान, शबाना कुरैशी, इमरान कुरैशी, उमर फारुख, रोहित शर्मा, प्रदीप गुप्ता, अतुल पोरवाल मौजूद थे।