{"_id":"5a75c4c94f1c1b89268b8115","slug":"131517667529-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों के परिजन घरों में कैद रहे, पुलिस दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों के परिजन घरों में कैद रहे, पुलिस दे रही दबिश
Updated Sat, 03 Feb 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। किसान रमेश की हत्या के बाद फरह के गांव कुरकंदा में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। गांव में पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद हैं। हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना फरह के गांव कुरकंदा निवासी रमेश की गुरुवार देर रात जमीन की रंजिश में हुई हत्या के बाद कुरकंदा का माहौल गर्मा गया। शनिवार को भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। हत्यारोपियों के परिजन घरों में कैद रहे। फरह पुलिस ने हत्यारोपियों को पकड़ने केे लिए आगरा, अलीगढ़ और अन्य स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
मृतक रमेश के चाचा जयपाल सिंह ने पुलिस पर हत्यारोपियों को पकड़ने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। चाचा का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक के दबाव में पुलिस दबिश नहीं दे रही है। हत्यारोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन