{"_id":"5a57aac74f1c1b2f198b473d","slug":"131515694791-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझको दया ने आपकी काबिल बना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझको दया ने आपकी काबिल बना दिया
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। आध्यात्मिक रंग से सजी रात में एक तरफ पूर्णिमा दीदी का सुरमई जादू बिखर रहा था, तो दूसरी ओर हेमंत ब्रजवासी के मधुर भजन सुन कर श्रोता मंत्रमुग्ध हो रहे थे। श्राोताओं ने तालियां बजा कर उत्साह बढ़ाया। पांडाल में महिला और पुरुष बांके बिहारी की भक्ति में डूब कर झूमने लगे।
ठाकुर रवेंद्र सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हेमवती देवी की प्रथम पुण्य तिथि पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फिरोजाबाद की मेयर नूतन राठौर और पूर्णिमा दीदी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। आयोजक और अश्वनी कुमार ने मुख्य अतिथियों और कलाकारों को स्मृति चिंह, शाल एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
भजन संध्या में सबसे पहले गुरुवंदना सुनाई गई। इसके बाद दरिया बना दिया, किसी को साहिल बना दिया। मुझको दया ने आपकी काबिल बना दिया भजन सुना कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद ये मेरी अर्जी है, मैं वो हो जाऊं, जो तेरी मर्जी है। लिटिल चैंप में अपना लोहा मनवा चुके मथुरा के हेमंत ब्रजवासी के भजनों ने समां बांध दिया। संचालन शरद बरेजा ने किया। संजय सिंह चौहान, ठाकुर राजवीर सिंह, केशव देव गुप्ता, किशन बाबू अग्रवाल रहे