{"_id":"5a564ee94f1c1bff188b4578","slug":"131515605737-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरागाह की 112 बीघा भूमि को कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरागाह की 112 बीघा भूमि को कराया मुक्त
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिरहची/अलीगंज।
प्रशासनिक अमला मिरहची की ग्राम पंचायत चाठी रफीपुर और सिंधावली में चारागाह की सैकड़ों बीघा आरक्षित भूमि को बुुधवार को खाली कराने पहुंचा। मौके पर खडे़ होकर अधिकारियों ने गेहूं की करीब 80 बीघा फसल को जुतवा दिया। इस मामले को अमर उजाला ने 25 दिसंबर को प्रकाशित किया था। अलीगंज में भी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।
तहसील सदर के परगना मारहरा की ग्राम पंचायत चाठी रफीपुर, सिंधावली में चारागाह के नाम से सैकड़ों बीघा भूमि पूर्व से ही आरक्षित चली आ रही है, जिस पर कुछ लोगों का कब्जा है। इस भूमि को खाली कराए जाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बार प्रयास किया लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। बुधवार को पीएसी के साथ प्रशासनिक अधिकारी सिंधाबली ग्राम पंचायत पहुंचे। जहां 80 बीघा भूमि की खड़ी फसल को जुतवा दिया। गांव के कब्जा करने वाले राजेन्द्रबाबू, सजेन्द्रबाबू, गजेन्द्र, अमरपाल, रामसिंह, राकेश कुमार एवं रमेशचंद्र ने बताया कि सिंधावली और चाठी में करीब 900 बीघा भूमि चारागाह की आरक्षित है। जिसमें से कुछ तो पात्रों को मिली बाकी भूमि पर भूमाफियाओं ने कब्जा किया हुआ है। जहां जाने में प्रशासनिक अधिकारी डरते हैं वहीं तहसीलदार सदर संजीव कुमार ओझा ने संबंधित लेखपाल को कब्जा कराए जाने में संलिप्तता बताते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई के संकेत दिए। इस मौके पर एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी, भूलेख निरीक्षक रामपाल सिंह, लेखपाल नरसिंहपाल, श्यामबाबू, हरीकिशन, तुकमान सिंह मौजूद रहे।
वहीं अलीगंज तहसील प्रशासन ने चारागाह की 25 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। जबकि 50 बीघा जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा था। अकबरपुरकोट गाटा संख्या 1316 पर चारागाह सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। इसका रकबा चार हेक्टेयर से अधिक है। पिछली सरकार में करीब 25 बीघा जमीन खाली करा ली गई थी, मगर अभी 25 बीघा से अधिक जमीन दबंगों के कब्जे में है। जबकि शासन प्रशासन अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ अभियान चला रहा है। एसडीएम महेन्द्रसिंह तंवर ने कहा है चारागाह या अन्य सरकारी जगहों पर जो लोग कब्जा किए हैं उनसे जमीनों को मुक्त करा कार्यवाही भी की जाएगी।
विज्ञापन
जलेसर एसडीएम विजय कुमार, सीओ अशोक कुमार ने गांव राम रायपुर में चौपाल लगाकर भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण कराया। इसके बाद उन्होंने गांव दौलतपुर गिलौला में चारागाह की जमीन से कब्जा हटवाया। वहीं एसडीएम के निर्देश पर पुलिस और राजस्व टीम ने अवागढ़ के गांव गुलाबपुर में साढ़े 32बीघा चारागाह की जमीन से कब्जा हटवाया। इस दौरान आधी जमीन पर गेहूं की खेती सोनपाल फौजी निवासी यादव नगर द्वारा की गई थी। जिसमें टीम ने जुतवाकर नष्ट करा दिया। इसके साथ ही आधी जमीन पर बबलू के पेड़ों को काटने के निर्देश दिए गए।