फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   दुकान बंद कर भागने पर बीज विक्रेता का लाइसेंस निरस्त

दुकान बंद कर भागने पर बीज विक्रेता का लाइसेंस निरस्त

Mon, 08 Jan 2018 11:59 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
दुकान बंद कर भागने पर बीज विक्रेता का लाइसेंस निरस्त
license - फोटो : Amar Ujala
एटा। खाद-बीज की गुणवत्ता की जांच के लिए सोमवार को कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान 13 दुकानों पर छापेमारी कर खाद-बीज के 23 नमूने भरे गए। वहीं चेकिंग टीम को देख दुकान बंदकर भागने पर एक बीज विक्रेता का लाइसेंस निरस्त किया।
विज्ञापन


कृषि अधिकारी डा. सर्वेश यादव के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी की। डा. सर्वेश यादव ने राजपूत खाद बीज भंडार जीसुखपुर से दो डीएपी, जय बालाजी खाद-बीज भंडार करतला से एक बीज, एक खाद, किसान सेवा केंद्र करतला से एक बीज, एक खाद, चौहान ट्रेडर्स गोला कुआं से एक बीज, एक खाद, श्याम फर्टिलाइजर्स गोला कुआं से दो खाद, एक बीज, सिद्धार्थ बीज भंडार गोला कुआं से एक बीज, मां पूर्णागिरि बीज भंडार गोला कुआं से एक खाद, एक बीज, अरुण खाद बीज भंडार गोला कुआं से एक बीज, एक खाद, राधे-राधे बीज किसान सेवा केंद्र गोला कुआं से एक बीज, एक खाद, मनोज खाद बीज भंडार धुमरी से एक खाद, एक बीज, केके खाद-बीज भंडार धुमरी से एक खाद, श्री कृष्णा श्याम फर्टिलाइजर्स धुमरी से एक खाद, होतीलाल खाद सीमेंट भंडार धुमरी से एक खाद का नमूना लिया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर टीम को देखकर मोहित ट्रेडर्स धुमरी के संचालक रामकुमार गुप्ता भाग खड़े हुए। इस पर कृषि अधिकारी ने लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। टीम को देख क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश यादव ने बताया कि खाद-बीज की गुणवत्ता में मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान बीज सहायक जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed