फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   साक्षर भारत मिशन योजना अब 31 मार्च तक

साक्षर भारत मिशन योजना अब 31 मार्च तक

Fri, 05 Jan 2018 11:39 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
साक्षर भारत मिशन योजना अब 31 मार्च  तक
मैनपुरी। साक्षर भारत मिशन योजना के तहत जिले में कार्यरत 924 प्रेरकों की संविदा को फिलहाल तीन महीने के लिए और बढ़ाया जा रहा है। यह निर्णय दिल्ली में आयोजित हुई उच्चाधिकारियों की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


जिले में 464 लोक शिक्षा केंद्रों पर 924 प्रेरकों की तैनाती है। इन प्रेरकों की संविदा 31 दिसंबर को समाप्त हो गई थी। तब से प्रेरक निराश थे। भारत सरकार के अधिकारियों की बैठक साक्षरता के अधिकारियों के साथ दो जनवरी को दिल्ली में आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि साक्षर भारत मिशन योजना का समय 31 मार्च तक के लिए और बढ़ाया जाए। डीसी साक्षरता पुष्पेंद्र सिंह ने कहा उच्चाधिकारियों से हुई वार्ता में बताया गया है कि साक्षर भारत मिशन योजना का कार्यकाल 31 मार्च तक के लिए बढ़ाने का निर्णय ले लिया गया है। आठ जनवरी तक इस संबंध में शासनादेश भी जिले में पहुंच जाएगा। साक्षरता का कार्यक्रम बढ़ने से 924 प्रेरकों को जीवनदान मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है योजना का उद्देश्य
मैनपुरी। साक्षर भारत मिशन योजना का आरंभ जनपद में वर्ष 2010 में किया गया था। इस योजना के तहत जनपद में संचालित तत्कालीन सभी 503 ग्राम पंचायतों में लोक शिक्षा केंद्रों की स्थापना की गई थी। इन केंद्रों पर दो-दो प्रेरकों की तैनाती की जानी थी। लेकिन जनपद में 464 केंद्र ही संचालित किए जा सके। जिन पर जनपद के निरक्षरों को साक्षर बनाए जाने का कार्य किया गया।


5.36 लाख अब तक किए गए साक्षर
मैनपुरी। साक्षरता दर बढ़ाने के लिए साक्षर भारत मिशन योजना के तहत वर्ष 2010 से वर्ष 2017 तक 5.36 लाख लोगों को निरक्षर से साक्षर किया गया। इस योजना के लिए आठ ब्लाक, समन्वयक, दो जिला समन्वयक तथा एक प्रभारी साक्षरता जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed