{"_id":"5a4e640c4f1c1b36198b4cab","slug":"131515086860-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की भूमि से हटवाए गए कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की भूमि से हटवाए गए कब्जे
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
नो मेंस लैंड पर बसी आबादी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। तहसील क्षेत्र के गांव भैंसोरा बुजुर्ग में एसडीएम ने ग्राम समाज की भूमि पर ग्रामीणों के अवैध कब्जों को हटवाया। इस दौरान शौचालय अपूर्ण होने पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए ग्राम पंचायत सचिव को शीघ्र कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम देवेंद्र प्रताप, सीओ बीएस वीर कुमार, तहसीलदार एनराम ने राजस्व कर्मियों की टीम के साथ गांव भैंसोरा बुजुर्ग में सघन भ्रमण किया। यहां एसडीएम ने ग्राम समाज की भूमि पर लगी भूसे की बुर्जी और बिटोरे को हटवाया। इसके साथ ही तहसीलदार को ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। गांव में कई शौचालय अपूर्ण होने पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने गांव में निर्माणाधीन आवासों का भी निरीक्षण किया। निजी भूमि के विवादों की भी गांव में चौपाल लगाकर समीक्षा की गई। ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन किया गया। गांव में पेंशन आदि के मामलों की भी समीक्षा की गई। वंचित लोगों को पेंशन प्रक्रिया समझाई गई और ऑनलाइन आवेदन डालने के लिए बताया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक महाराज सिंह, राहुल, कोतवाली निरीक्षक रिपुदमन सिंह तमाम अन्य कर्मी मौजूद रहे।