{"_id":"5a43d44a4f1c1b193e8bb31c","slug":"131514394698-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक से अभद्रता पर फंसे डीएफओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक से अभद्रता पर फंसे डीएफओ
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। विधायक से अभद्रता करने पर डीएफओ फंस गए हैं। शासन से शिकायत के बाद डीएफओ के खिलाफ जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य वन संरक्षक प्रशासन ने डीएम को पत्र लिखकर मामले में जांच आख्या देने के लिए कहा है।
अगस्त माह में जलेसर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सचिव और नोडल अधिकारी चंद्रकांत और डीएम अमित किशोर की मौजूदगी में जलेसर विधायक संजीव दिवाकर ने डीएफओ एके कश्यप की शिकायत की थी। विधायक ने कहा था कि डीएफओ फोन उठाते नहीं हैं। साथ ही जिले में पेड़ों का अवैध कटान हो रहा है। इस पर डीएफओ ने विधायक से अभद्रता कर दी। जिस पर विधायक संजीव दिवाकर ने सीएम कार्यालय में अधिकारी के खिलाफ शिकायत की। शिकायत पर शासन ने संज्ञान लेते हुए सीएम के विशेष सचिव आशीष तिवारी ने वन और वन्य जीव उप्र शासन को पत्र लिखा और कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सीएम कार्यालय का पत्र मिलने के बाद मुख्य वन संरक्षक प्रशासन वाईएसके शेषुकुमार ने डीएम अमित किशोर को पत्र लिखा डीएफओ एके कश्यप के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए वांछित आख्या उपलब्ध कराई जाए। मामले में कार्रवाई शुरू होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।