फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   इस जिले में मतगणना स्थल पर देरी से पहुंचने वाले पुलिसकर्मी होंगे सस्पेंड

इस जिले में मतगणना स्थल पर देरी से पहुंचने वाले पुलिसकर्मी होंगे सस्पेंड

Thu, 30 Nov 2017 08:45 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
इस जिले में मतगणना स्थल पर देरी से पहुंचने वाले पुलिसकर्मी होंगे सस्पेंड
एटा। निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी। मतदान के लिए पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसी बीच एटा के एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने गुरुवार को पुलिस अधिकारियों को मतगणना के दौरान हंगामा करने वालों पर जमकर लाठियां बरसाने के आदेश दिया। उन्होेंने कहा कि सुबह छह बजे के बाद देरी से पहुंचने वाले पुलिसकर्मी सस्पेंड किए जाएंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को एसएसपी ने पुलिस लाइन में बैठक कर सीओ, एसओ को जरूरी निर्देश दिए। बुधवार को हुए निकाय चुनाव के बाद शुक्रवार को होने वाली मतगणना के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। प्रशासन ने लोकल फोर्स के साथ-साथ तीन प्लाटून अर्द्धसैनिक बलों का भी सहारा लिया है।
विज्ञापन


बैठक करते हुए एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने कहा कि मतगणना के दौरान यदि कोई व्यक्ति उपद्रव मचाता है तो पुलिस उस पर लाठियां बरसाने में कोताही न बरते। उन्हें पकड़ कर थाने में बंद किया जाए। इससे उनके खिलाफ बाद में कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि मतगणना में तैनात पुलिस कर्मी सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर हर हाल में पहुंचना सुनिश्चित करें। वहीं अवमानना करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि मतगणना में लगाए गए पुलिस कर्मी डंडा, हेलमेट, बॉडी प्रोडेक्टर के साथ पहुंचे।


ये रूट किए गए डायवर्ट

एसएसपी ने बताया कि आगरा रोड पर यातायात पूर्णत: बंद रहेगा। आगरा रोड जावड़ा चौकी से आने वाले रास्ते पर यातायात को डायवर्ट किया गया है। एसएसपी ने बताया कि ड्यूटी तैनात पुलिस कर्मी ये ध्यान रखे कि किसी के साथ कोई भेदभाव न रखे। सभी प्रत्याशी और उनके समर्थकों के साथ एक जैसा ही व्यवहार रखे। भेदभाव जैसी शिकायत मिलती है तो ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इतने फोर्स की होगी तैनाती

1- एटा शहर
एक एएसपी, दो सीओ, सात एसएचओ, 23 एसआई, 145 सिपाही, एक प्लाटून अर्द्धसैनिक बल

2- अलीगंज मतगणना स्थल
एक एएसपी, दो सीओ, छह एसएचओ, 25 एसआई, 127 सिपाही, एक प्लाटून अर्द्धसैनिक

3- जलेसर मतगणना स्थल
दो सीओ, छह इंस्पेक्टर, 18 एसआई, 96 सिपाही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed