फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दस ड्रोन कैमरे करेंगे मतदान केंद्रों की निगरानी

दस ड्रोन कैमरे करेंगे मतदान केंद्रों की निगरानी

Tue, 28 Nov 2017 11:44 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
दस ड्रोन कैमरे करेंगे मतदान केंद्रों की निगरानी
DRONE
एटा। निकाय चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए जिले के साथ अलीगढ़, हाथरस और कासगंज से पुलिस फोर्स लगाया गया है। इसके साथ ही आएएफ की एक कंपनी और पीएसी की तीन कंपनियां तैनात की गई है। निकाय चुनाव दस ड्रोन कैमरों की निगरानी में कराया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव में होने वाली किसी भी हिंसक घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है। जिले के आठ सौ पुलिस कर्मियों के अलावा अलीगढ़, हाथरस और कासगंज से 755 पुलिस कर्मियों को चुनाव में लगाया गया है। इसमें एएसपी, सीओ रैंक के अधिकारी भी शामिल है।
विज्ञापन


चुनाव में एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), तीन कंपनी पीएसी बल भी तैनात किया गया है। नौ सौ होमगार्ड भी डंडे और शस्त्र के साथ मतदान केंद्र पर रखे गए है। अतिसंवदेशील मतदान केंद्रों पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दो एसआई, सात सिपाही, 12 होमगार्ड और पीएसी बल लगाया है। बता दें कि जिले में 93 मतदान केंद्र और 255 बूथ हैं। इनमें दस अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र है। इसी मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने दस ड्रोन कैमरे भी मतदान केंद्रों पर लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed