{"_id":"5a15b86b4f1c1b8e698bd3b9","slug":"131511372907-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल नगर में विधायक के मतदान केंद्र में जाने का हुआ विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल नगर में विधायक के मतदान केंद्र में जाने का हुआ विरोध
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। बोदला के राहुल नगर-वार्ड 49 में सपा की पार्षद प्रत्याशी मोनिका नाज खान ने हंगामा किया। प्रत्याशी ने विधायक जगन प्रसाद गर्ग के मतदान केंद्र स्थल पर जाने का विरोध किया। केंद्र के अंदर भाजपा के पार्षद प्रत्याशी का प्रचार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा।
वार्ड 49 से सपा पार्षद प्रत्याशी मोनिका नाज बुधवार दोपहर में मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर धरने पर बैठ गई। निर्दलीय प्रत्याशी गुड्डी देवी, रामअवतार ने भी वार्ड के बूथों पर फर्जी मतदान होने का आरोप लगाया और विरोध प्रदर्शन शुरू दिया। गुड्डी देवी का आरोप था कि भाजपा के समर्थक ने उन्हें वोट डालने से रोका। बाद में पुलिस ने वोट डलवाए।
हंगामे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ राहुल नगर पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ने के लिए लाठियां फटकारी। इसके बाद बूथों का निरीक्षण किया। एक एजेंट तैनात किसी बूथ पर था और ड्यूटी अन्य बूथ पर दे रहा था, उसे पुलिस अपने साथ ले गई। सपा प्रत्याशी ने जगदीशपुरा पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मामला शांत होने के बाद सपा प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदान केंद्र से दूर जय माता सेवा सदन में बैठ गए। मजिस्ट्रेट ने सभी को बाहर निकलवाकर ताला लगवाया। वहीं विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने आरोप को खारिज किया है।